फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: आठवें हफ्ते के एविक्शन में मेकर्स ने पलटा खेल, सलमान खान के एक एलान ने सबको किया हैरान

Sat, 26 Nov 2022 11:54 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस हफ्ते 'बिग बॉस' से कोई भी कंटेस्टेंट बेघर नहीं हुआ। हालांकि, ऐसा क्यों हुआ और इसके पीछे मेकर्स का क्या प्लान है? इस पर सलमान खान की तरफ से भी कोई हिंट नहीं दिया गया।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 16' टीवी का सबसे कॉन्ट्रोर्शियल रियलिटी शो है, जो इन दिनों घर में होने वाले झगड़ों की वजह से चर्चा में है। शो में रोजाना कोई न कोई किसी से लड़ रहा है। शो अपने आठवें हफ्ते में पहुंच गया है और इस हफ्ते 'बिग बॉस' में चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट थे, जिसमें अर्चना गौतम, अंकित गुप्ता, सौंदर्या शर्मा और सुंबुल तौकीर खान का नाम शामिल है। हालांकि, शनिवार के एपिसोड के बीच में ही सलमान खान ने यह एलान कर दिया कि अर्चना गौतम और अंकित गुप्ता सुरक्षित हैं, जिसके बाद एविक्शन की तलवार सौंदर्या गुप्ता और सुंबुल तौकीर पर आ गई थी। लेकिन सलमान खान के एक एलान ने सारा खेल पलट दिया।

विज्ञापन


कोई नहीं हुआ बेघर
इस हफ्ते 'बिग बॉस' से कोई भी कंटेस्टेंट बेघर नहीं हुआ। हालांकि, ऐसा क्यों हुआ और इसके पीछे मेकर्स का क्या प्लान है? इस पर सलमान खान की तरफ से भी कोई हिंट नहीं दिया गया। लेकिन शनिवार के एपिसोड के आखिर में सलमान खान ने सुंबुल और सौंदर्या की किस्मत का फैसला सुनाते हुए कहा कि इस हफ्ते कोई भी एविक्शन नहीं हो रहा है। सलमान के इस एलान के बाद दोनों तो खूशी से झूम उठे। तो साथ ही घरवाले भी हैरान रह गए थे। 

यह भी पढ़ें: Puneet Issar: महाभारत फेम एक्टर पुनीत इस्सर का ईमेल हैक, लाखों की रकम हड़पने का आरोपी शख्स पुलिस हिरासत में
विज्ञापन


घर में आए थे फरहान खान 
'वीकएंड का वार' एपिसोड में फरहान खान ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी, जो सीरियल 'इमली' में सुंबुल के को-एक्टर रहे हैं। इस शो में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। वहीं, जैसे ही सुंबुल ने फरहान को 'बिग बॉस' में देखा तो वह भी खुशी से रो पड़ीं। घर में उनका स्वागत नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में हुआ था। लेकिन ऐसा नहीं था। वह शो में अपने नए शो का प्रमोशन करने पहुंचे थे और इसी वजह से वह कुछ देर बाद ही शो से बाहर चले गए। इस बीच उन्होंने सलमान खान के साथ स्टेज भी शेयर किया।

यह भी पढ़ें:- Urfi Javed: उर्फी जावेद पर कमेंट करना चेतन भगत को पड़ा भारी, गुस्से में एक्ट्रेस ने लेखक की लगाई क्लास

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें