ताजा एपिसोड में बिग बॉस एलान करते हैं कि घरवालों के पास गंवाए हुए पैसे लेने का मौका है जिसके लिए प्रतिभागियों को एक टास्क दिया जाता है जिसमें गोल्डन गाइज अहम भूमिका निभाते हैं। नए टास्क में बिग बॉस लोगों को घर का नया कैप्टन बनने का मौका देते हैं। इस टास्क में सभी जोर-शोर से हिस्सा लेते हैं इस दौरान दौड़ा भागी में कई लोगों को चोटें भी आती हैं। इस बीच शालीन और नई कैप्टन निमृत के बीच कहासुनी शुरू हो जाती है। देखते ही देखते दोनों के बीच की लड़ाई काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इस दौरान निमृत शालीन पर बुरी तरह भड़की हुई नजर आती हैं। लड़ाई के बाद निमृत जोर-जोर से रोती हुईं नजर आती हैं। वह कहती हुई दिखती हैं कि डिप्रेशन का मजाक मत उड़ाओ। आगे घरवाले उन्हें दिलासा देते हुए नजर आते हैं।
Shahrukh Khan: 'डंकी' की शूटिंग के बाद उमराह के लिए मक्का पहुंचे शाहरुख, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल