फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: मुनव्वर फारूकी ने इस सदस्य को बताया अपना फेवरेट, शो के विजेता के नाम को लेकर किया बड़ा खुलासा

Mon, 24 Oct 2022 01:08 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रियलिटी शो लॉकअप के विजेता और स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस 16 पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में मुनव्वर ने इस सीजन के विजेता के नाम को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। 
 
विज्ञापन
मुनव्वर फारूकी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन का मशहूर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस हर दिन दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो को शुरू से ही दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि शो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना हुआ है। आम लोगों के साथ ही अब कई सेलिब्रिटीज भी इस शो और इनके कलाकारों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच रियलिटी शो लॉकअप के विजेता और स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस 16 पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

हाल ही में पैपराजी से हुई बातचीत के दौरान मुनव्वर ने ना सिर्फ इस शो में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स के बारे में बात की, बल्कि इस सीजन के विजेता के नाम को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के रियलिटी शो लॉकअप के विजेता रहे मुनव्वर ने बिग बॉस 16 पर बातचीत करते हुए बताया कि शो में नजर आ रहे अब्दु रोजिक और एमसी स्टैन उनके फेवरेट कंटेस्टेंट्स हैं।

Bigg Boss 16: करण जौहर ने गौतम विग और सौंदर्या शर्मा के रिश्ते को बताया फेक, घरवालों को बताई दोनों की सच्चाई

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने बिग बॉस 16 के विनर के नाम का खुलासा करते हुए कहा कि उनके मुताबिक अब्दु इस सीजन के विनर बनेंगे। मुनव्वर फारूकी के इस बयान के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अब्दु को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बता दें कि बिग बॉस 16 में नजर आ रहे तजाकिस्तान के सिंगर अब्दु शुरुआत से ही सभी के पसंदीदा सदस्य बने हुए हैं। बीते दिनों अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने भी अब्दु की तारीफ करते हुए उन्हें अपना फेवरेट कंटेस्टेंट बताया था।

Bigg Boss 16: लड़ाई के दौरान सौंदर्या ने उठाए मान्या की पढ़ाई पर सवाल, कहा- मैं डॉक्टर हूं पर तुम…

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें