'बिग बॉस 16' में गुरुवार और शुक्रवार के एपिसोड में शालीन भनोट और एमसी स्टैन के बीच जमकर बवाल देखने को मिला। टीना दत्ता की चिंता में शुरू हुई दोनों की लड़ाई गाली-गलौज तक जा पहुंची थी, जिसके बाद जब शालीन, स्टैन और टीना को 'बिग बॉस' ने कंफेशन रूम में बुलाया तब भी शालीन का गुस्सा देखने को मिला। वहीं, अब वीकएंड का वार में सलमान खान ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने एक-एक कंटेस्टेंट को जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं, सलमान खान ने एमसी स्टैन को एक सख्त सजा भी सुनाई है।
चार हफ्तों के लिए नॉमिनेट स्टैन
इसके आगे सलमान खान ने यह भी बताया कि स्टैन अगले चार हफ्तों के लिए 'बिग बॉस' से नॉमिनेट हैं। सलमान खान ने कहा कि मैं आपको इस लड़ाई का नतीजा बताना चाहता हूं, जो आपको बिग बॉस की तरफ से भी नहीं बताया गया है। स्टैन आप चार हफ्तों के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। अगर टीना नहीं होतीं तो आप कल ही घर से बाहर चले जाते। सलमान खान की यह बातें सुनकर एमसी स्टैन थोड़ा मायूस हो जाते हैं।
खत्म हुआ विवाद