दरअसल, कश्मीरा शाह ने अर्चना गौतम की आवाज को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। अभिनेत्री ने लिखा, 'आज के एपिसोड को देखकर मैं कसम खाती हूं कि भले ही अर्चना मुझे पसंद है, लेकिन मुझे लगता है कि उसकी अल्ट्रासॉनिक आवाज सिर्फ जानवर ही सुन सकते हैं।' कश्मीरा के इस ट्वीट के बाद अर्चना के फैंस काफी ज्यादा भड़क गए। कई लोगों ने कश्मीरा की क्लास लगाई है।
यह भी पढ़ें:- Faraaz: 'BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल' में हुआ फराज का वर्ल्ड प्रीमियर, ढाका में हुए आतंकी हमले पर आधारित है फिल्म

आपको बता दें कि कश्मीरा 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। वह शो की हर छोटी-बड़ी बात पर अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। वहीं अगर बात करें अर्चना की तो दर्शक उन्हें शो में काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंका के साथ उनकी दोस्ती को सराहा जा रहा है। उनके चाहने वालों को उम्मीद है कि वे शो में काफी आगे तक जाएंगी।