दरअसल, प्रोमो के वीडियो क्लिप में एक टास्क के दौरान अर्चना, शिव ठाकरे, एमसी स्टैंड और निमृत कौर अहलूवालिया पर हल्दी और डिटर्जेंट पाउडर फेकती हुई नजर आ रही हैं। इस टास्क के दौरान अर्चना अपनी भड़ास भी निकालती हुई दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो क्लिप को लेकर फैंस का गुस्सा अर्चना पर फूट पड़ा है। उन्होंने भी अर्चना के इस कारनामे को गलत बताया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स अर्चना गौतम को इंसानियत रखने की सलाह देते हुए भी नजर आए।
Sidharth-Kiara Wedding: जैसलमेर पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी,शाही अंदाज में लेंगे सात फेरे
अर्चना के इस हरकत पर करण जौहर ने उनकी क्लास लगा दी है। करण जौहर अर्चना को डांटते हुए कह रहे हैं कि टास्क के दौरान कल जो भी हुआ वह वह गलत था। इस पर अर्चना कहती हैं कि अरे भाई वह हल्दी थी। इस पर करण जौहर भड़क जाते हैं और कहते हैं एक मिनट...मैं बात कर रहा हूं। करण ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आप अपनी पर्सनल फीलिंग वहां निकाल रही हों, वह कहां तक सही है। इस पर अर्चना ने जवाब दिया कि सर मैं कुछ पर्सनल नहीं कर रही थी। इसका जवाब देते हुए करण ने कहा अर्चना आपके चेहरे पर जो खुन्नस थी, वह मैंने खुद देखी है। आप खाना बर्बाद करने को लेकर इस पूरे शो में चीखती चिल्लाती हुई नजर आई हैं, लेकिन आपने खुद कल खाने को बर्बाद किया। इस पर अर्चना ने कहा कि सर मैं उसके लिए माफी मांग चुकी हूं। तब करण ने कहा कि माफी मांगने से जो चीजें गलत हैं वह सही नहीं हो जाती हैं। कल जो हुआ, वह बहुत घिनौना था।
Baburaj Arrested: साउथ अभिनेता बाबूराज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का लगा आरोप