बिग बॉस अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस शो में अब बहुत कम कंटेस्टेंट्स बचे हैं। ऐसे में घरवालों के बीच नोंकझोंक और तीखी होती जा रही है। ताजा एपिसोड में बिग बॉस सभी घरवालों को बताते हैं कि टिकट टू फिनाले वीक में निमृत अब तक कैप्टन बनी हुई हैं। वह सभी को एक टास्क देते हैं। इस टास्क के जरिए बिग बॉस घरवालों को निमृत को कैप्टंसी से हटाने का एक मौका भी देते हैं। बिग बॉस बताते हैं कि घरवालों के सामने निमृत का रिपोर्ट कार्ड है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Naatu Naatu: 'नाटू नाटू' में जिस सस्पेंडर को पहन राम चरण-Jr NTR ने मचाया धमाल, दिलचस्प है उसके पीछे की कहानी
बिग बॉस बताते हैं कि घरवालो को निमृत के रिपोर्ट कार्ड से रिंग निकालनी है। 20 से कम रिंग्स होने पर निमृत की कैप्टंसी छिन जाएगी। इसके बाद टास्क शुरू हो जाता है। रिंग निकालने के दौरान घरवालों के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिलता है। इस टास्क के दौरान प्रियंका और शिव के बीच जमकर बहस होती है। इस झगड़े के बाद बिग बॉस घरवालों को बताते हैं कि निमृत के रिपोर्ट कार्ड से 3 ही रिंग निकले हैं, इसलिए निमृत की कैप्टंसी सलामत रहती है।
यह भी पढ़ें- Oscar Nominations 2023: ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए नामांकित, जानें इसकी कहानी
इस टास्क के बाद भी प्रियंका और शिव के बीच में लगातार बहस देखने को मिलती है। शो में आगे शालीन शिव और स्टैन को बताते हैं कि उनके साथ अजीब चीजें हो रही है। एपिसोड में आगे टीना दत्ता को बिग बॉस मेडिकल रीजन की वजह से घर से बाहर जाने की इजाजत देते हैं। इसके साथ ही वह कहते हैं कि अगर इसके बाद अगर कोई डिमांड करती हैं या उन्हें बाहर जाना पड़ता है तो उन्हें शो से बाहर माना जाएगा। शो में रोटी के लिए घरवालों के बीच एक बार फिर झगड़ा देखने को मिलता है। एपिसोड के आखिर में अर्चना, निमृत को शायरी सुनाती नजर आती हैं।