फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम ने अपनी हरकतों से घरवालों की नाक में किया दम, परेशान होकर शिव ठाकरे ने दे दी धमकी

Wed, 16 Nov 2022 01:26 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शो के मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें अर्चना गौतम पर पूरे घरवाले भड़कते नजर आ रहे हैं।  पहले अर्चना ने किचन ड्यूटी को लेकर प्रियंका से लड़ाई की, तो अब एक्ट्रेस ने कैप्टन साजिद खान का भी पारा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
अर्चना गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में आए दिन कंटेस्टेंट के बीच जमकर लड़ाई और हंगामा देखने को मिल रहा है। शिव ठाकरे के साथ हाथापाई कर घर से बाहर होने के बाद जब से अर्चना गौतम की शो में वापसी हुई है, उन्होंने अपने लड़ाई झगड़े शुरू कर दिए हैं। पहले अर्चना ने किचन ड्यूटी को लेकर प्रियंका से लड़ाई की, तो अब एक्ट्रेस ने कैप्टन साजिद खान का भी पारा बढ़ा दिया है। अर्चना की हरकतों से घरवाले काफी परेशान हो गए हैं और ऐसे में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन

शो के मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें अर्चना गौतम पर पूरे घरवाले भड़कते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घर के कैप्टन यानी राजा बने साजिद खान अर्चना गौतम से कहते हैं कि वह काम पूरा करें। इस पर अर्चना कहती है कि जिनको कम ड्यूटी दी है उनसे कराओ। मैं लेबर बनने नहीं आई हूं। इस पर आगबूबला होकर साजिद अर्चना को किचन ड्यूटी से हटा देते हैं। वहीं, प्रियंका चाहर भी अर्चना पर भड़क जाती हैं और कहती हैं कि आप दासी नहीं बनेंगी तो हम आपको महारानी तो बना कर नहीं रखेंगे।

Alia-Ranbir: क्या रखा जाएगा रणबीर-आलिया की बेटी का नाम? सामने आई ये जानकारी
 

इस सबके बीच शिव ठाकरे भी अर्चना गौतम को चेतावनी देते हैं कि वह शाम तक उन्हें रुला देंगे। इस पर अर्चना कहती हैं कि चलो देखते हैं। एक ओर शिव अर्चना का सामान उनके कमरे से बाहर फेंकते नजर आते हैं, तो अर्चना कहती हैं कि मैं तेरे कपड़े फाड़ दूंगी। अर्चना ने अपने बर्ताव से पूरे घरवालों की नाक में दम कर दिया है। ऐसे में अब देखने होगा कि आने वाले एपिसोड में घरवाले अर्चना के साथ कैसे रहेंगे। वहीं, घरवालों की इस हरकत से बिग बॉस भी भड़क जाते हैं और सभी की गार्डन एरिया में बुलाकर क्लास लगाते हैं।

Dipika Kakar: ‘खुद डिजाइनर ड्रेस पहन ननद को बेकार कपड़े पहना दिए’, सबा के रिसेप्शन लुक पर ट्रोल हुईं दीपिका
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में साजिद खान को घर का कैप्टन बनाया गया है। इसके बाद उन्होंने शिव और अब्दु को अपने खास लोगों में चुन लिया। वहीं, निमृत, सुंबुल और एमसी स्टैन को उन्होंने शाही कुक बना दिया है। ऐसे में ये सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेशन से सुरक्षित रहेंगे। वहीं, बाकी बचे कंटेस्टेंट घर की भीड़ हैं, जिन्हें सारा काम करना है और उन्हीं में से कोई नॉमिनेट होगा।

Video: रैंप वॉक करते वक्त डगमगाए पाक अभिनेत्री के कदम, वायरल वीडियो देख अपने ही देश में उड़ने लगा मजाक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें