मेकर्स द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में विकास अपने आप को और गेम को लेकर अपनी राय भी रखते नजर आ रहे हैं। विकास कहते हैं, 'मुझे छोटी-छोटी बातों पर भी बहुत ज्यादा गुस्सा आ जाता है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कोई कैसा है। मुखौटा पहने हुए लोग मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। मैं किसी ग्रुप का हिस्सा नहीं होने वाला हूं मेरा अगर कोई भी कॉम्पिटिटर होगा तो वह सिर्फ मैं हूं।' इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'यह लेफ्ट राइट लेफ्ट का अभिनेता है।' वहीं एक अन्य ने तो विकास को अगला शालीन भनोट बता दिया है।
Photos Of The Day: जान्हवी का बोल्ड लुक और अप्सरा सी खूबसूरत लगीं जैकलीन, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
आपको बता दें विकास मानकतला टीवी अभिनेता हैं। इन्होंने 'यह है आशिकी', 'गुलाम', 'झांसी की रानी', 'लाल इश्क', 'नम:' और 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। वहीं अगर बिग बॉस के घर की बात करें तो इन दिनों बीबी हाउस में एलिमिनेशन वीक के चलते घमासान मचा हुआ है। सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब विकास मानकतला की एंट्री शो में क्या नया ट्विस्ट लेकर आएगी यह तो समय ही बताएगा।
Khesari Lal Yadav: खेसारी की 'राजा की आयगी बारात' की रिलीज डेट का हुआ एलान, दबंग अवतार में नजर आए अभिनेता