फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: मायशा और ईशान के बीच बढ़ती नजदीकियां देख भड़के दर्शक, कहा-कुछ तो शरम करो

Mon, 11 Oct 2021 08:39 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ईशान सहगल और मीशा अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' को शुरू हुए अभी एक हफ्ता ही बीता है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि ईशान सहगल और मायशा अय्यर के बीच जिस तेजी से नजदीकियां बढ़ रही हैं, उसे देख हर कोई हैरान रह गया है। शो में दोनों ऐसा बर्ताब कर रहे हैं जैसे सालों से एक दूसरे को जानते हों, दोनों के बीच गहरा प्यार हो। मजह एक हफ्ते में जिस तेजी से दोनों प्यार की कसमें खा रहे हैं वह किसी को भी हजम नहीं हो रहा। यहां तक की शो से पहले हफ्ते में बेघर हुए साहिल श्रॉफ ने भी दोनों की लव स्टोरी को परी कथाओं वाला प्यार बताया था। उनके अनुसार जल्द ही इनकी आंखे खुल जाएगी।

विज्ञापन


दोनों के बीच प्यार तो ठीक था लेकिन दोनों अपनी हद पार करते दिख रहे हैं। दोनों एक दूसरे में इतने खो गए हैं कि इन्हें कैमरों और दर्शकों की भी कोई परवाह नहीं रही है। जिसे देख सोशल मीडिया पर यूर्जस भड़क गए हैं।



मेकर्स पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप
हाल ही में कलर्स टीवी ने एक प्रोमो जारी किया है, जिसे देख अब सोशल मीडिया यूजर्स काफी भड़क गए हैं। लोग इतना तक कह रहे हैं कि सेंसर बोर्ड कहा हैं। लोग इस रिलेशनशिप को फेक बता रहे हैं। यहां तक की सलमान खान ने भी वीकेंड के वार में कहा था कि पहले इतनी जल्दी कभी किसी कंटेस्टेंट के बीच प्यार होते नहीं देखा है। राखी सावंत से बात करते हुए वह इन दोनों को फास्टेस्ट रोमांस कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें