फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: बहन शमिता के इस फैसले पर शिल्पा शेट्टी को हुआ गर्व, सोशल मीडिया पर कही यह बात

Thu, 16 Dec 2021 01:02 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शो में बीते दिनों प्रसारित हुए एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स को अपने परिवार वालों से बात करने का मौका दिया गया। वीडियो कॉलिंग के जरिए घरवालों से बातचीत करवाने के लिए एक कठिन शर्त भी रखी थी।
 
विज्ञापन
शमिता शेट्टी,शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में दर्शकों को आए दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। शो अब अपने फिनाले की ओर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में फिनाले में पहुंचने के लिए अब सभी कंटेस्टेंट्स काफी जद्दोजहद करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच शो में बीते दिनों प्रसारित हुए एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स को अपने परिवार वालों से बात करने का मौका दिया गया।

वीडियो कॉलिंग के जरिए घरवालों से बातचीत करवाने के लिए बिग बॉस ने एक कठिन शर्त भी रखी थी। इस शर्त के तहत अपने घरवालों से बात करने के लिए हर कंटेस्टेंट को प्राइस मनी में से एक निश्चित राशि कटवानी थी।

विज्ञापन

शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे में बिग बॉस की शर्त को मानते हुए घर के सभी सदस्यों ने अपनी प्राइस मनी कम करवाते हुए घर वालों से बात की। उमर रियाज, निशांत भट्ट समेत सभी सदस्यों ने प्राइज मनी के बदले अपने घरवालों का चयन किया। लेकिन शमिता शेट्टी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता ने कहा कि प्राइस मनी अकेले उनकी नहीं है, इसलिए वह इसे नहीं कटवाएंगी। अपने फैसले के साथ ही शमिता ने अपनी मां से बात ना करने का चुनाव किया। शमिता के इस फैसले और समझ पर जहां हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है, तो वहीं उनकी बड़ी बहन और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने उनके इस कदम का जमकर समर्थन किया।

शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता शेट्टी के इस कदम की सराहना करते हुए शिल्पा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘मेरी प्यारी तुनकी तुमने जिस तरह खुद को और इस परिस्थिति को संभाला है मुझे तुम पर गर्व है। तुम्हें बिना स्वार्थ के ऐसा फैसला लेते देख मुझे गर्व महसूस हो रहा है। मैं तुमसे प्यार करती हूं।’

विज्ञापन

शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

शमिता इस दौरान अपनी मां से बात करना चाहती थी, लेकिन इसके लिए प्राइस मनी की कुर्बानी देना उन्हें सही नहीं लगा और इस तरह उन्होंने घरवालों से बात करने की जगह प्राइज मनी को चुना। शमिता के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ भी हो रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें