फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Vicky Wedding: पति के साथ छेड़खानी करती नजर आईं अंकिता लोखंडे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Thu, 16 Dec 2021 12:20 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शादी की तस्वीरें और वीडियोज के बाद अब सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट वेडिंग फंक्शन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री अंकिता लोखंडे आखिरकार अपने लंबे रिलेशनशिप के बाद अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। हाल ही में हुई शादी के बाद अब अभिनेत्री की शादी के बाद के रस्म में चल रही हैं। अभिनेत्री अपनी शादी की ही तरह इन रस्मों को भी काफी जोश और उत्साह के साथ पूरा कर रही हैं। शादी की तस्वीरें और वीडियोज के बाद अब सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट वेडिंग फंक्शन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में अंकिता ससुराल में हो रही रस्में निभाती नजर आ रही हैं।

सामने आई वीडियो में शादी की रस्मों के बीच भी अभिनेत्री का चुलबुला और मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है। दरअसल, वीडियोज में अंकिता रस्में करते हुए भी अपने पति विक्की के साथ छेड़खानी करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन


अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : Ankita Lokhande instagram

सामने आए वीडियो में अंकिता लाल रंग की साड़ी में पहने अपने नए नवेली दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वह हाथों में हरे रंग की चूड़ियां और अपने कानों में गोल्ड की ट्रेडिशनल झुमकियां पहनी नजर आ रहे हैं। 

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : Ankita Lokhande instagram
वहीं, उनके पति विक्की जैन फॉर्मल शर्ट पेंट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों के सामने दो थालियों में आटा रखा हुआ है। विक्की अपनी थाली में कुछ लिखते नजर आ रहे हैं। तभी अंकिता उन्हें छेड़के हुए चिल्लाकर मंकू बोलती हैं। ये सुनकर विक्की अचानक रुक जाते हैं और फिर दोनों हंसने लगते हैं।
विज्ञापन

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : Ankita Lokhande instagram

गौरतलब है कि अंकिता और विक्की जैन ने 14 दिसंबर को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल सात फेरे लिए। दोनों की शादी की रस्में 12 दिसंबर से ही शुरू हो गईं थी। उनकी मेहंदी, हल्दी, संगीत, जयमाला और सात फेरों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें