दरअसल, राजीव अदातिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राजीव और शिल्पा एक साथ डिनर के मजे उठा रहे हैं। इस दौरान दोनों एक साथ मस्ती भी करते दिखाई दे रहे हैं' इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- ‘शमिता शेट्टी हम आपको मिस कर रहे हैं।' इस वीडियो में फैंस को राजीव और शिल्पा की बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है।
इस वीडियो में राजीव ने शिल्पा शेट्टी को डिनर के लिए धन्यवाद भी कहा है। वह वीडियो में कहते हुए दिख रहे हैं, ‘इस टेस्टी खाने के लिए धन्यवाद।’ इसके बाद शिल्पा कहती हैं, ‘बदलाव के लिए, खाना तुमने नहीं बनाया।’ इस पर राजीव कहते हैं, ‘शमिता हम आपको मिस कर रहे हैं।’ इसके बाद शिल्पा अपनी बहन शमिता को याद करते हुए कहती हैं, ‘मिस यू टुनकी।’ बता दें कि शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता को टुनकी कहकर ही बुलाती हैं। राजीव इस वीडियो के आखिर में बिग बॉस में फिर से जाने की बात भी करते हैं।
राजीव अदातिया, शिल्पा और शमिता के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
राजीव शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी के राखी भाई हैं। जब राजीव ने बिग बॉस 15 में एंट्री की थी, तब शमिता उन्हें शो में देखकर काफी हैरान रह गई थीं। इसके बाद पूरे शो में राजीव और शमिता का मजबूत बॉन्ड देखने को मिला था। वहीं, बाहर आने के बाद राजीव सीधा शिल्पा शेट्टी से मिले, जिससे साफ है कि राजीव के लिए शिल्पा और शमिता काफी खास हैं।