फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल में पहले ही दिन तीखी झड़प, उमर ने पूछा- तू है कौन?

Mon, 04 Oct 2021 02:12 AM IST
कुमार संभव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उमर रियाज ने प्रतीक सहजपाल से पूछा कि तू कौन है? इस दौरान घर के अन्य सदस्य एकजुट होकर उनकी झगड़े को देखते रहे।
विज्ञापन
प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज - फोटो : वीडियो ग्रैब/सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस ओटीटी के फाइनलिस्ट प्रतीक सहजपाल ने बिग बॉस 15 में कदम रखते ही झगड़ा शुरू कर दिया। प्रतीक की सबसे पहले लड़ाई उमर रियाज के साथ हुई, जो बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट आसिम रियाज के भाई हैं। बता दें कि रविवार (3 अक्टूबर) को बिग बॉस ओटीटी के प्रतिभागियों प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट का बिग बॉस में स्वागत किया गया। इस दौरान बिग बॉस ने इन तीनों के पास स्पेशल पावर होने का एलान किया। इसके तहत ये तीनों नॉमिनेशन से बचे रहेंगे और घर में मौजूद बाकी सदस्यों के लिए खतरा बन सकते हैं। 

विज्ञापन

इस बात पर भड़क गए प्रतीक सहजपाल

अहम बात यह है कि इन तीनों को बिग बॉस के मुख्य घर और जंगल हर जगह का एक्सेस मिला दिया है। जैसे ही उन्होंने जंगल से मुख्य घर में कदम रखा तो उमर रियाज ने प्रतीक सहजपाल के व्यवहार के बारे में चर्चा शुरू कर दी। प्रतीक ने अपना नाम सुना तो वह भड़क गए। उन्होंने उमर रियाज से कहा कि जो भी कहना है, मेरे मुंह पर बोलो। 

उमर ने पूछा- तू है कौन?

बता दें कि कुछ ही देर बाद दोनों के बीच की यह बातचीत कहासुनी में तब्दील हो गई। जब उमर रियाज ने कहा कि वह प्रतीक को नहीं जानते तो प्रतीक ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि तू मेरे हेट कमेंट्स लाइक करता था। इस पर उमर ने पूछ लिया कि तू कौन है? इस दौरान घर के अन्य सदस्य एकजुट होकर उनकी झगड़े को देखते रहे। 
विज्ञापन

विशाल कोटियान ने कैमरे के सामने की मस्ती

इस बीच विशाल कोटियान कैमरे के सामने आए और उन्होंने कहा कि ये दोनों लड़ रहे हैं और ऐसा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे एक-दूसरे से हाथापाई करने लगेंगे। लेकिन ये दोनों ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि यह टुंडा फाइट है। बिग बॉस के घर से इस झगड़े को एंजॉय कीजिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें