एकता कपूर का पॉपुलर सुपरनैचुरल शो ‘नागिन’ का सीजन 6 ऑनएयर होने से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। ‘नागिन 6’ का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसे देखने को बाद अब फैंस शो की थीम से लेकर कास्ट तक के बारे में चर्चा कर रहे हैं। लेकिन अब तक मेकर्स की तरफ से नागिन के लीड एक्टर और एक्ट्रेस से जुड़ी कोई भी जानकारी सामने नही आई है। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर कई तरह की रिपोर्ट्स सामने चुकी हैं, जिसमें कई टीवी एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के शो में आने के दावे किए जा चुके हैं। वहीं, अब ‘नागिन 6’ से जुड़ी एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि एकता कपूर के इस शो के लिए बिग बॉस के एक एक्स कंटेस्टेंट को अप्रोच किया गया है।