फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: वीआईपी जोन में एंट्री के लिए घरवालों में होड़, ऐसे मिलेगी फिनाले में एंट्री

Tue, 09 Nov 2021 09:14 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 15 अपने छठे हफ्ते में पहुंच चुका है और लगातार शो में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। वीकेंड के वार में सलमान खान ने घरवालों को ये बात सीधे तौर पर क्लियर कर दी थी कि अगर उन्हें अब इस घर में रहना है तो उन्हें इसके लिए उन्हें वीआईपी जोन के लिए लड़ना होगा।
विज्ञापन
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 15 अपने छठे हफ्ते में पहुंच चुका है और लगातार शो में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। वीकेंड के वार में सलमान खान ने घरवालों को ये बात सीधे तौर पर क्लियर कर दी थी कि अगर उन्हें अब इस घर में रहना है तो उन्हें इसके लिए उन्हें वीआईपी जोन के लिए लड़ना होगा। पिछले हफ्ते डबल एविक्शन के साथ-साथ नियम तोड़ने के लिए घरवालों का राशन तक बिग बॉस ने छीन लिया और घरवालों को ये बात सीधे तौर पर बता दी कि अगर उन्हें राशन चाहिए तो उन्हें हर हफ्ते इसके लिए लड़ना होगा।

विज्ञापन

 
घरवालों के सामने बिग बॉस ने रखी चुनौती
 
हर नए हफ्ते के साथ बिग बॉस ने घरवालों के सामने चुनौतियां बढ़ा दी और साथ ही उसका लेवल अप किया। हाल ही में बिग बॉस ने घरवालों के आगे एक नई चुनौती खड़ी कर दी और ये चुनौती है एलाइट क्लब के ‘वीआईपी जोन’ में अपनी जगह बनाना। घर में सभी सदस्यों को अगर फिनाले में एंट्री पानी है तो उन्हें बिग बॉस का वीआईपी मेंबर बनना होगा। बिग बॉस की इस घोषणा के बाद घर के सभी कंटेस्टेंट्स सतर्क हो गए क्योंकि हर कोई बिग बॉस का वीआईपी मेंबर बनना चाहता था।

बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
जय और विशाल ने कही ये बात

एक तरफ जहां सभी घर वाले फिनाले के लिए लड़ते नजर आए तो वहीं विशाल और जय दोनों खुद को वीआईपी मेंबर्स बनने के लिए सही कैंडीडेट कहते हुए नजर आए। विशाल ने कहा, ‘मैं इस खेल का बहुत ही स्ट्रॉंग प्लेयर हूं’। वही दूसरी तरफ करण कुंद्रा ने कहा, ‘मुझे अंदर जाना है’।
विज्ञापन

बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
शमिता शेट्टी और राकेश बापट का दिखा रोमांटिक अंदाज
 
हालांकि जहां कई कंटेस्टेंट्स का फोकस वीआईपी मेंबर बनने पर रहा तो वहीं दूसरी तरफ शमिता शेट्टी और राकेश अपनी रोमांटिक डेट नाइट को एंजॉय करते हुए नजर आए। दोनों ने एक-साथ रोमांटिक डांस किया और शमिता ने राकेश के गाल पर किस किया। वही दूसरी तरफ करण कुंद्रा तेजस्वी में खोए नजर आए और उन्होंने तेजस्वी को एक बहुत ही खूबसूरत हार गिफ्ट किया। जिसके बाद तेजस्वी ने करण से वो हार उन्हें गले में पहनाने के लिए कहा और उन्हें गले से लगाया। बिग बॉस के घर में उन दोनों के बीच एक नया रोमांस फैंस को देखने को मिल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें