फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: घर में जाने से पहले ही कोरोना पॉजिटिव हुए अभिजीत बिचुकले, अब शो में नहीं लेंगे हिस्सा

Fri, 26 Nov 2021 01:12 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शो में जल्द ही रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी और बिग बॉस मराठी फेम अभिजीत बिचुकले एंट्री लेने वाले थे। हालांकि, अब इन तीनों में से एक सदस्य शो का हिस्सा नहीं बन पाएगा।
विज्ञापन
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 15 में दर्शकों को एक के बाद एक धमाके देखने को मिल रहे हैं। शो अब धीरे- धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इसी बीच अब दर्शकों को शो में कई धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में शो के मेकर्स ने शो को पहले से भी ज्यादा दिलचस्प और मनोरंजक बनाने के लिए घर में कुछ सदस्यों की वाइल्ड कार्ड एंट्री का फैसला किया था। इसके तहत शो में जल्द ही रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी और बिग बॉस मराठी फेम अभिजीत बिचुकले एंट्री लेने वाले थे। हालांकि, अब इन तीनों में से एक सदस्य शो का हिस्सा नहीं बन पाएगा।

दरअसल, बिग बॉस के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री से पहले ही अभिषेक बिचुकले की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। ऐसे में वह इस शो का हिस्सा बने बिना ही शो से बाहर हो गए हैं। अभिजीत बिग बॉस 15 के घर में जाने से पहले क्वारंटीन थे।

विज्ञापन

बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसी दौरान क्वारंटीन रहते हुए जब अभिजीत का कोरोना टेस्ट हुआ तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद संक्रमित होने के चलते मेकर्स ने शो में उनकी एंट्री का अपना फैसला रद्द कर दिया। वहीं, अब वायरस की चपेट में आने के बाद अभिजीत कुछ दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में ही रहेंगे।

विज्ञापन

राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिजीत बिचुकले के अलावा इस हफ्ते शो में तीन अन्य कलाकार जबरदस्त एंट्री मारने जा रहे हैं। बिग बॉस 15 के घर में धमाल मचाने रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत आने वाली हैं। खास बात यह है कि इस बार राखी सावंत के साथ शो में उनके पति रितेश भी नजर आएंगे। ऐसे में बिग बॉस  15 के आने वाले एपिसोड काफी दिलचस्प और मनोरंजक होने वाले हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें