भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
टास्क के तहत लाइव ऑडियंस के वोट के आधार पर इस हफ्ते घर से एलिमिनेट होने वाले सदस्यों के नाम चुने गए। इसके तहत आज नेहा भसीन, जय भानुशाली और विशाल कोटियन जैसे दमदार कंटेस्टेंट्स घर से बेघर हो गए।
वहीं, सदस्यों के बेघर होने की खबर मिलते ही घरवाले भावुक हो उठे। एक तरफ जहां तेजस्वी प्रकाश फूट-फूट कर रोने लगे तो वहीं शमिता शेट्टी भी अपनी दोस्त के बाहर होने से मायूस नजर आईं। इससे पहले मेकर्स ने सिंबा नागपाल को शो से बाहर का रास्ता दिखाया था।
आज हुए टास्क के तहत भारती और हर्ष ने घरवालों को बताया की एलिमिनेशन से बचने के लिए बॉटम 5 कंटेस्टेंट्स को एक मौका दिया जाएगा। इस मौके के तहत बॉटम 5 सदस्यों को टॉप 5 सदस्यों को अपनी हरकतों से प्रतिक्रिया देने के लिए उकसाना है।