छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बिग बॉस 14 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद रुबीना झलक दिखला जा 7 में भी नजर आई हैं। वहीं, एक्ट्रेस कई शोज का हिस्सा रही हैं, लेकिन इस बार वह अपने काम नहीं अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रुबीना ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देख फैंस की चिंता बढ़ गई है। अभिनेत्री की तबीयत ठीक नहीं है और ऐसे में उनके चेहरे का बुरा हाल हो गया है।