फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर जैस्मिन भसीन की होगी रीएंट्री? अभिनेत्री ने ट्विटर पर दिया ये जवाब

Tue, 12 Jan 2021 05:50 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram: @jasminbhasin2806
बीते हफ्ते बिग बॉस के घर से बिग अभिनेत्री जैस्मिन भसीन बाहर हुई हैं। जैस्मिन के फैन सोशल मीडिया पर उनकी बिग बॉस 14 हाउस में रीएंट्री की मांग कर रहे हैं।  जैस्मिन के जाने की खबर सुनते ही अली फूट-फूटकर रोने लगे थे। साथ ही घर के अन्य सदस्य और खुद शो के होस्ट सलमान खान भी जैस्मिन के एविक्शन से काफी दुखी हुए।
विज्ञापन

2 of 5
जैस्मिन भसीन - फोटो : कलर्स टीवी
इस बीच घर से बाहर आते ही जैस्मिन भसीन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक आस्क जैस्मिन सेशन रखा। इस दौरान उन्होंने बात करते हुए एक यूजर ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या वो बिग बॉस 14 में दोबारा हिस्सा ले सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram: @jasminbhasin2806
इस पर जैस्मिन ने जवाब दिया, 'मुझसे ये सवाल बार-बार पूछा जा रहा है तो मैं इस सवाल का जवाब यहां दे रही हूं। अगर मुझे मेकर्स दोबारा बुलाते हैं तो मैं आप सभी लोगों के लिए जरुर घर में जाउंगी। क्योंकि मैं देख सकती हूं कि मेरे इविक्शन पर आप लोगों का क्या रिएक्शन हैं और आप सभी कितना दुखी हैं। तो हां, मैं जरुर जाउंगी सिर्फ मेरे चाहने वालों के लिए।'
 

4 of 5
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram: @jasminbhasin2806
सलमान खान भी हुए इमोशनल

सलमान खान भी जैस्मिन के जाने की घोषणा करते हुए काफी इमोशनल नजर आए और उनकी भी आंखों में आंसू आ गए। जैस्मिन के एविक्शन पर अली और सलमान खान के रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर जैस्मिन ने लिखा, 'आप सभी का प्यार ही मेरी जीत है। मेरे दिल में सलमान सर के लिए बहुत प्यार और सम्मान है। उन्होंने हमेशा ही मुझे एक बच्चे की तरह प्यार किया और उन्होंने मुझसे जैसा बर्ताव किया वो किसी ने नहीं किया। उनकी आंखों में आंसूं देखकर मेरा दिल टूट गया।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Instagram: @alygoni
जैस्मिन भसीन के एविक्शन बाद अली गोनी को आया अस्थमा अटैक

अली जैस्मिन का एलिमिनेट होना बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। रोते-रोते अली गोनी को अस्थमा अटैक भी आ गया। यह देख जैस्मिन ने बाकी घरवालों से भागकर अली का पंप लाने के लिए कहा। सलमान भी यह देख भावुक मोड़ में थे। उन्होंने अली से गहरी सांस लेने और स्ट्रॉन्ग बने रहने के लिए कहा। लेकिन अली, जैस्मिन की जुदाई का गम बर्दाश्त नहीं कर पाए। उन्हें बड़ा झटका लगा है।

ये भी पढ़ें:Bigg Boss 14: जैस्मिन भसीन का एविक्शन बर्दाश्त नहीं कर पाए अली गोनी, आया अस्थमा अटैक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें