05:46 PM, 21-Feb-2021
Bigg Boss 14 Finale Live: रुबीना दिलैक ने ट्रॉफी पर किया कब्जा, दूसरे स्थान पर रहे राहुल वैद्य
बिग बॉस 14 की के विजेता के एलान होने में कुछ ही घंटे बचे है। फाइनल में पांच कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अली गोनी, राखी सावंत और निक्की तंबोली पहुंचे हैं। विजेता को बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 34 लाख रुपये मिलेंगे। सलमान खान किसी एक कंटेस्टेंट के नाम की घोषणा करेंगे जो ट्रॉफी और 34 लाख रुपये जीतने में सफल होगा/होगी।
बिग बॉस सीजन 14 अक्तूबर 2020 में शुरू हुआ। कोरोना वायरस को देखते हुए इस बार मेकर्स के सामने भी कई चुनौतियां थीं। इस वजह से शो में कई नए कॉन्सेप्ट देखने को मिले और मॉल, स्पॉ जैसी सुविधाएं कंटेस्टेंट को दी गईं।