फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikki Tamboli: कोरोना पॉजिटिव हुईं निक्की तंबोली, पोस्ट शेयर कर लोगों से की मास्क पहनने और सावधानी बरतने की अपील

Sat, 02 Jul 2022 12:17 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया
देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने सभी की चिंता बढ़ी दी है। बीते कुछ दिनों से मनोरंजन जगत के भी कई सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, अब बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली ने पोस्ट शेयर कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। साथ ही लोगों से कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करने और मास्क पहनने की अपील की है। 
विज्ञापन

2 of 4
निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया
निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे कोविड 19 के भारी लक्षण हैं। मैंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है और इसके साथ ही सभी सावधानी बरत रही हूं। बीते कुछ दिनों में जो भी लोग मुझसे मिले हैं, मेरे उनसे रिक्वेस्ट है कि वो जल्द से जल्द अपना टेस्ट करा लें। इसके साथ ही लोगों से अपील है कि मास्क पहले और सावधानी जरूर बरतें।'
   
विज्ञापन

3 of 4
निक्की तंबोली - फोटो : Instagram
निक्की तंबोली की इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इसके साथ ही बिग बॉस का हिस्सा रहे अभिनव शुक्ला ने भी कमेंट किया। निक्की तंबोली इससे पहले 2021 में भी कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं। उस दौरान भी निक्की ने इंस्टग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी।
विज्ञापन

4 of 4
निक्की तंबोली - फोटो : Instagram
निक्की तंबोली के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'बिग बॉस 14' में नजर आई थीं। इससे बाद उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी' में भी काम किया था और कई म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रही हैं। वहीं, अपने करियर की शुरुआत निक्की ने 2019 में तेलुगू की हॉरर कॉमेडी फिल्म से की थी। इसके बाद वह साउथ की कई फिल्मों में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें