13वें सीजन के विजेता बने सिद्धार्थ शुक्ला, सलमान ने दी ट्रॉफी
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स शो से सिद्धार्थ डे ने सभी बॉलीवुड सितारों की बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के लिए मांगी राय
शो के बाहर होते ही शहनाज और सिद्धार्थ की दिखी खास परफॉर्मेंस
सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मी देसाई ने अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका के गाने पर दी धमाकेदार परफॉर्मेंस
बिग बॉस के घर से बेघर हुईं रश्मि देसाई, टास्क कराने के बाद रोहित शेट्टी ने शो में छोड़े टॉप तीन कंटेस्टेंट्स
सिद्धार्थ और शहनाज हुए सेफ, रश्मि और आसिम के बीच कड़ा मुकाबला
बिग बॉस के घर में पहुंचकर रोहित शेट्टी ने करवाया घरवालों को टास्क
अपने नए शो खतरों के खिलाड़ी का प्रमोशन करने बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे रोहित शेट्टी
बिग बॉस 13 के ग्रैंड फिनाले में विशाल और मधुरिमा ने शाहिद कपूर के गाने पर दी खास परफॉर्मेंस
गुत्थी बनकर सुनील ग्रोवर सभी घरवालों के साथ किया डांस
गुत्थी बनकर बिग बॉस के घर में पहुंचे सुनील ग्रोवर
शो के बाहर आते ही आरती सिंह ने कहा सिद्धार्थ शुक्ला जीते फिनाले
बिग बॉस 13 के घर से बेघर हुई आरती सिंह। अब रेस में बचे कुल चार कंटेस्टेंट्स
सलमान खान ने एक और कंटेस्टेंट को बिग बॉस के घर से किया बेघर।
घर में पहुंचकर हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ पांचों घरवालों के साथ किया जमकर डांस
हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ पांचों घरवालों से मिलने बिग बॉस के घर में पहुंचे।
बिग बॉस 13 के ग्रैंड फिनाले में हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ ने शहनाज गिल के जीतने का किया सपोर्ट
बिग बॉस 13 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने मोहम्मद कैफ और हरभजन सिंह के साथ खेला क्रिकेट।
बिग बॉस 13 के ग्रैंड फिनाले में चार चांद लगाने पहुंचे मशहूर भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और हरभजन सिंह।
सलमान खान ने बचे पांच में से चार कंटेस्टेंस्ट को दी गुड न्यूज। कंटेस्टेंट्स को दिया अबू धाबी के टूर का ऑफर।
नकली अमिताभ बच्चन बनकर सुनील ग्रोवर ने रश्मि, शहनाज, पारस सहित सभी घरवालों के साथ की काफी मस्ती।
नकली अमिताभ बच्चन बनकर बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में आए सुनील ग्रोवर। सभी कंटेस्टेंट्स का जमकर बनाया मजाक
सभी कंटेस्टेट्स ने एक-दूसरे के साथ दी शानदार परफॉर्मेंस
10 लाख रुपये लेकर पासर छाबड़ा ने बिग बॉस छोड़ दिया है।
सलमान खान ने किया कंटेस्टेंट्स की तकदीर का फैसला। दस लाख रुपए से भरे एक ब्रीफकेस का किया ऑफर। कहा- जिसको भी डर है हार जाने का वो ये ब्रीफकेस लेकर निकल जाएगा।
बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने सभी छह कंटेस्टेंट्स के साथ ली सेल्फी
अभिनेता सुनील ग्रोवर ने अपनी कॉमेडी से बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले को बनाया और भी खास।
मी टीवी के जरिए बिग बॉस 13 के सभी पूर्व कंटेस्टेंट्स से मिले मौजूदा घरवाले
बिग बॉस 13 के फिनाले में कोइना मित्रा और अरहान खान नहीं पहुंचे।
शहनाज-सिद्धार्थ की लड़ाई पर सलमान ने शहनाज से पूछा सवाल, फिनाले के दिन सिद्धार्थ से क्यों लड़ रही हो ?
ग्रैंड फिनाले में रश्मि देसाई की मां ने कहा बेटी पर गर्व।
फिनाले शुरू होते ही शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच झगड़ा हो गया। सिद्धार्थ ने शहनाज को मनाने की कोशिश की।
सलमान खान की दमदार परफॉर्मेंस के साथ बिग बॉस 13 के फिनाले का आगाज हो गया है। इस वक्त सलमान शो में अपने गानों पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं।
बिग बॉस के सेट से सलमान खान की लेटस्टेट फोटो सामने आई है। इसमें भाईजान अपने अंदाज में खड़े नजर आ रहे हैं। कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फोटो को शेयर किया है।