फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: खान सिस्टर्स पर जमकर बरसीं सुरभि राणा, कैप्टेंसी टास्क में बनी 'ज्वालामुखी'

Fri, 05 Oct 2018 03:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
big boss 12
बिग बॉस 12 एक ऐसा घर जहां कब क्या हो जाए और कौन किसका दोस्ता बन जाए यह कहना मुश्किल है। एक तरफ जहां घर की रोमेंटिक जोड़ी अनूप-जसलीन फिर करीब आ गई है। वहीं दूसरी तरफ दीपक ने अब करणवीर और श्रीसंथ से दूरियां बनाना शुरू कर दिया है। वहीं, शो में नई- नई आई सुरभि राणा ने अब घर में अपने लड़ने वाले तेवर दिखाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
bigboss12
कैप्टन बनाने की बात से शुरू हुई सुरभि और सबा-सोमी के बीच की लड़ाई दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। सबा-सोमी सुरभि को कमजोर साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं सुरभि भी इन दोनों की बातों का खूब जवाब देती हुई दिख रही हैं। बता दें कि जोड़िया इस बात पर सहमत होती हैं कि वह दीपक ठाकुर और उर्वशी की जोड़ी को घर का कैप्टन बनाया जाए। खान सिस्टर्स उन सभी से कहती हैं कि वह इस बार घर का कैप्टन बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
bigboss 12
खान सिस्टर्स की बात सुरभि को रास नहीं आती। वे कहती हैं कि आप कभी किसी की भी बात नहीं सुनती हैं। सबा सुरभि से कहती हैं कि किसी को काम कराना होता है तो घर के सारे सदस्य सबा सोमी का नाम लेते हैं। लेकिन जब सबा सोमी को जिम्मेदारी देने की बात आती है तो सब उनको पीछे कर देते हैं। वहीं दीपक भी अचानक बीच में आ जाते हैं और कहते हैं कि उनको घर का कैप्टन नहीं बनना है।
विज्ञापन

4 of 4
Deepak and jasleen
सबा गुस्से में कसम लेती हैं कि वह घर की कैप्टन नहीं बनेंगी, लेकिन वह बाद में घर की कैप्टन बनने की जिम्मेदारी लेने के लिए कहती हैं। सुरभि उनसे आकर कहती हैं कि वह अब घर की कैप्टन नहीं बने क्योंकि उन्होंने मां की कसम खाई है। दोनों के बीच मे इस बात को लेकर लड़ाई बढ़ जाती है। सुरभि सबा-सोमी को इडियट्स कह देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें