फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 12: धमाकेदार अंदाज में हुआ शो का आगाज, पहले ही दिन घर से बाहर हुए ये 2 कंटेस्टेंट

Mon, 17 Sep 2018 08:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग बॉस 12
विज्ञापन
छोटे परदे का सबसे विवादित और चर्चित शो बिग बॉस सीजन 12 की शुरूआत हो चुकी है। हर साल दर्शकों को इस शो का बेसब्री से इंतजार रहता है। शो के इतने मशहूर होने के पीछे सबसे बड़ी वजह है सलमान खान और इस शो में शामिल होने वाले दर्शक। बिग बॉस की दीवानगी का आलम यह है कि जब तक यह शो प्रसारित होता है तो अन्य शो पीछे छूट जाते हैं। 
विज्ञापन


टीआरपी के मामले में भी बिग बॉस हमेशा आगे रहता है। शो के मेकर सलमान खान के स्टारडम का भी बखूबी फायदा उठाते हैं। वह लगातार कई साल से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। इस सब के बीच बिग बॉस का सीजन 12 अन्य सीजन के बेहद अलग है। इस वजह से भी शो के दर्शकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। 

सीजन 12 में बिग बॉस को निर्माताओं ने विचित्र जोड़ी का कॉन्सेप्ट दिया है। शो में 6 ऐसे लोगों की जोड़ियां दिखाई देंगी, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होंगी। इन 6 जोड़ियों के साथ-साथ शो में कुछ प्रतियोगी सोलो एंट्री भी लेंगे। सोलो एंट्री लेने वाले इन लोगों की जोड़ियां निर्माता अपने मुताबिक बनाएंगें।
विज्ञापन


बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट की एंट्री होने के बाद बिग बॉस ने घर के सभी सदस्यों को नियमों की जानकारी दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस सीजन में सिंगल बनाम डबल का मुकाबला है। इसके बाद सभी सदस्यों को आराम करने की सलाह देकर बिग बॉस ने पहले दिन का कार्यक्रम समाप्त कर दिया।

बात करते बिग बॉस के पहले दिन की तो सलमान ने शो की शुरूआत करते हुए बताया कि इस बार यह शो जोड़ी वर्सेज सिंगल होगा। उन्होंने कहा बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब दो सदस्य पहले दिन ही घर से चले जाएंगे। बिग बॉस के पहले कंटेस्टेंट के तौर पर करणवीर बोहरा की एंट्री हुई। वह एक कथक डांसर हैं और उन्होंने 'देखा है जब से तुझको...' गाने पर परफॉर्म किया।

दूसरे कंटेस्टेंट के तौर पर मध्यप्रदेश के सौरभ पटेल और शिवाशीष मिश्रा आए। सौरभ किसान हैं और मिश्रा बिजनेसमैन।सलमान ने बताया कि इस बार शो में जोड़ी और सिंगल्स के बीच जो आपस में भारी पड़ेगा वह दूसरे को सलामी देगा। इसके बाद एक तोप में करणवीर का मुंह डाल कर उन्होंने काला करवा दिया।

चौथे कंटेस्टेंट के तौर पर दीपिका कक्कड़ इब्राहिम की एंट्री हुई। उन्हें उनके पति शोएब इब्राहिम ने गोद में उठाकर घर में एंट्री करवाई। रोमिल चौधरी (वकील) और निर्मल सिंह (कॉन्स्टेबल) की 5वें और 6वें कंटेस्टेंट के तौर पर घर में एंट्री हुई। इस बीच रोमिल चौधरी ने सलमान से सवाल किया कि अगर आप एक्टर नहीं होते तो क्या करते? इस पर सलमान कहते हैं कि या तो वे पुलिस बनते या वकील। 7वें कंटेस्टेंट के तौर पर नेहा पेंडसे की एंट्री हुई। वे अपनी मां के साथ यहां पहुंची।

आठवें कंटेस्टेंट के तौर पर घर में भजन सम्राट अनूप जलोटा की एंट्री हुई। उन्होंने अपने फेमस भजन 'ऐसी लागी लगन...' पर एंट्री की। जलोटा अपनी गर्लफ्रेंड जसलीन के साथ पहुंचे। जसलीन ने यहां बताया कि वह पिछले 3 साल से अनूप को डेट कर रही हैं। बिग बॉस ने उन्हें जलोटा के साथ घर में आने की इजाजत दी।

9वें कंटेस्टेंट के तौर पर सृष्टि ने ली एंट्री। उन्होंने जबरदस्त डांस के साथ घर में एंट्री की। उन्हें उनकी दोस्त रूबीना छोड़ने आई। रूबीना ने सृष्टि को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह कई बार नींद में चलकर पड़ोसी के घर जाकर सो जाती है। गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की जोड़ी दीपक ठाकुर-उर्वशी वाणी ने घर में 10वें कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की। दीपक भोजपुरी सिंगर हैं और वह फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'मुक्काबाज' में गा चुके हैं, वहीं उर्वशी बिहार की नामी सिंगर के तौर पर जानी जाती हैं।

11वें कंटेस्टेंट के तौर जयपुर की सबा खान और सोमी खान ने एंट्री ली। पठान सिस्टर्स ने सलमान से कहा कि हमारी मां उनके लिए सुपरहीरो हैं। इस पर सलमान ने मजाकिए अंदाज में कहा कि हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। घर के नए नियमों के मुताबिक सुरभि राणा और मितल जोशी को पहले ही दिन घर से बाहर जाना पड़ा। दर्शकों ने रोशमी बानिक और कीर्ति वर्मा को चुना है। अब वे घर में अपनी किस्मत आजमाएंगी। 12वें कंटेस्टेंट के तौर पर टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत की शो में एंट्री हुई। श्रीसंत ने शो के आखिरी कंटस्टेंट के तौर पर शो में एंट्री ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें