वैसे तो टीवी पर सास-बहू सीरियल की होड़ मची हुई है । दर्शक ऐसे सीरियल पसंद भी करते हैं । इसी पैटर्न पर धीरज सरना एक ऐसा शो लेकर आए हैं जिसमें सास-बहू की नोक-झोक के साथ कॉमेडी भी होगी । शो में सृष्टि जैन और नमिश तनेजा लीड रोल में होंगे ।
यह शो 11 सितंबर से सोनी पर टेलीकास्ट होगा । फिल्म की स्टार कास्ट जोरो-शोरों से शो का प्रमोशन कर रही है । शो में सृष्टि जैन, जया का किरदार निभा रही हैं । जो एक वेडिंग प्लानर होती है । सृष्टि ने अपने करियर की शरुआत 18 साल की उम्र में सीरियल 'सुहानी सी एक लड़की' से की थी।
शो में सृष्टि की मां के रोल में नीलू वाघेला नजर आएंगी । नीलू शो में एक वकील होंगी, जो अपनी बेटी की शादीशुदा जिंदगी में खूब दखल देंगी । नीलू वाघेला ने बताया कि वकील के किरदार की तैयारी के लिए उन्होंने 'ऐतराज' और 'जॉली एलएलबी' जैसी फिल्में देखीं ।
वहीं नमीश तनेजा एक सीधे-सादे लड़के समर का रोल निभाएंगे । जिसे जया से प्यार हो जाएगा । वहीं समर की मां के रोल में अदिति देशपांडे नजर आएंगी । अदिति एक ऐसी सास का रोल निभाएंगी जो अपनी बहू को बेटी की तरह रखेंगी । हाल ही में शो की पूरी कास्ट दिल्ली में एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंची थी ।
बता दें के अदिति देशपांडे इससे पहले 'रिश्ता लिखेंगे एक नया' में निगेटिव रोल करती नजर आई थीं । वहीं नीलू वाघेला ने 'दिया और बाती हम..' में भाभो का किरदार निभा खूब सुर्खियां बटोरी थीं । शो के लीड नमिश सीरियल 'स्वरागिनी' के बाद लाइम लाइट में आ गए थे ।