शिल्पा का कहना है कि ये मुद्दा तभी उठाना चाहिए था जब ऐसा हुआ था ऐसे में अब ये बातें उखाड़ने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। शिल्पा ने इस मुहिम को बकवास भी बताया है।
लेकिन आपको बता दें कि शिल्पा खुद टीवी प्रोड्यूसर पर यौन शोषण के आरोप लगा चुकी हैं। लेकिन जब जूम टीवी को दिए गए इंटरव्यू में शिल्पा से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये मामला अब खत्म हो चुका है और उन्होंने इस बारे में बात करने से भी मना कर दिया।
लेकिन इस बीच शिल्पा ने यह जरूर कहा 'जब मेरा समय था तो मुझे बोलने नहीं दिया और मैंने अपनी लड़ाई खुद लड़ी, लेकिन अब जो हो रहा है और सिंटा (CINTAA) जो कर रहा है सब बकवास है।