फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्कस के शाहरुख खान को फिर से देख सकेंगे आप, हो रही छोटे परदे पर वापसी

Wed, 19 Sep 2018 05:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
circus - फोटो : doordarshan
विज्ञापन

बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाहरुख खान ने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी। पहली बार उन्हें दूरदर्शन के सीरियल 'सर्कस' और फिर 'फौजी' में देखा गया था। अब शाहरुख के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। 52 वर्षीय अभिनेता टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


दूरदर्शन आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। दूरदर्शन के 59वीं सालगिरह पर सर्कस के एपिसोड को दिखाया जाएगा। जो 22 सितंबर से शुरू होगा और हर शनिवार, रविवार रात 9: 30 बजे प्रसारित किया जाएगा।
 

 

विज्ञापन

यह सीरियल सन 1989 से 1990 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाता था। इस सीरियल को अजीज मिर्जा और कुंदन शाह ने निर्देशित किया था। इस शो को देखने के बाद पुराने दिनों की याद आ जाएगी। यकीनन शाहरूख खान के इस सीरियल को देख पुराने दिनों की यादें ताजा हो जाएंगी।

इसके अलावा शाहरुख जीरो में नजर आने वाले हैं। फिल्म में शाहरुख खान एक बौने व्यक्ति के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं कटरीना एक सुपरस्टार की भूमिका निभाने वाली हैं। जबकि सलमान खान कटरीना के हीरो के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 'जीरो' में शाहरुख और कटरीना के साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी। ये फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। गौरतलब है कि जीरो को आनंद एल. राय ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें