बिग बॉस के घर में इन दिनों मजाक की हद कुछ ऐसे बढ़ गई है कि घरवाले अब एक दूसरे से अश्लील बातें करने लगे हैं। उनकी हरकते भी आपको शर्म से आंखें झुकाने पर मजबूर कर सकती हैं। टास्क के बीच में ही लोग छेड़खानी करने लगते हैं और कपड़े भी उतारने लगते हैं। पहले अर्शी ने गुस्से में कैमरे के सामने अपनी गाउन उतारने की कोशिश की थी और अब आकाश ददलानी ने एक फीमेल कंटेस्टेंट के लिए अपनी पैंट भी उतार दी।
पढ़ेंः BIGG BOSS 11: इस वीडियो में है अर्शी के पुणे-गोवा का 'गंदा' स्कैंडल, रखी थी ये डिमांड
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
लग्जरी बजट टास्क के दौरान आकाश ने काफी ज्यादा पैसे जमा कर लिए थे ताकि वो कैंप्टनसी का दावेदार बन सके लेकिन शिल्पा शिंदे ने उसे इमोशनल ड्रामा दिखाकर पिघला दिया और उससे सारे जमा पैसे लेकर दूसरे घरवालों को दे दिए। ये घरवाले टास्क के बीबी कुशन फैक्टरी के कर्मचारी बने थे जिनकी बॉस शिल्पा थीं।
विज्ञापन
3 of 4
आकाश ने अपने कपड़ों के अंदर सारे रुपये जमा कर रखे थे जिसे वो शिल्पा के कहने पर घरवालों को बांट रहा था। उसने सपना, हितेन, पुनीश और प्रियांक को पैसे दे दिए। जब शिल्पा ने उससे पूछा कि क्या उसके पास बस इतने ही पैसे थे तो वो अपनी पैंट उतारने लगा और कहने लगा कि ये भी ले लो। इसके अलावा और कुछ नहीं बचा।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: विकास को घर में दोबारा कैप्टन बनने के लिए जीतनी पड़ेगी ये जंग
आकाश की इस हरकत को देख वहां बैठीं सपना चौधरी, बंदगी कालरा और हितेन ने अपनी आंखें बंद कर ली और हंसने लगे। हितेन ने आकाश से कहा कि वो पैंट लेकर क्या करेगें तो आकाश ने जवाब दिया कि अब उसके पास और कुछ नहीं है। वो पैंट उतार के देगा सब चाहे तो चेक कर लें।