सात अक्तूबर से 'बिग बॉस सीजन 6' की शुरुआत कलर्स चैनल पर हो रही है और कयास लगने शुरू हो गये हैं कि इस शो में कौन कौन प्रतिभागी होंगे। हालांकि अब तक इसके मेकर्स ने किसी भी नाम पर सहमति नहीं जताई है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ नाम सामने आये हैं। पहला नाम है कार्टुनिस्ट असीम त्रिवेदी का, जिन्हें हाल ही में विवादास्पद कार्टून बनाने की वजह से हिरासत में लिया गया था। इसके अलावा अभिनेत्री अरुणा ईरानी का नाम भी सामने आ रहा है।
निर्देशक महेश मांजेरकर का नाम भी शामिल हो सकता है। आमिर खान के भाई फैजल खान को भी बिग बॉस का आफर मिला है। शत्रुघ्न सिन्हा के दोनों बेटे लव और कुश सिन्हा भी बिग बॉस 6 के घर में नजर आ सकते हैं।
सिंगर अनुष्का मनजंदा जो कि 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ चुकी हैं। इनके आने के भी कयास लगाये जा रहे हैं।इनके अलावा गुलाबी गैंग की संपत पाल, नवजोत सिंह सिद्धू, जय भानुशाली, बृजेश जैसे नाम के आने की चर्चा हो रही है।