इस हफ्ते 'बिग बॉस' का घर फिर एक बड़े तबादले का साक्षी बनेगा। जिसके साथ ही एक बड़ा ट्विस्ट भी शो में देखने को मिलेगा।
पिछले हफ्ते ही 'बिग बॉस' ने जहन्नमुवासियों को जन्नत और जन्नतवासियों को जहन्नुम में ट्रांसफर कर दिया था। केवल शिल्पा और ऐली को इससे अछूता रखा था।
इस तबादले ने प्रेमियों को उनसे जुदा तो दुश्मनों को एक छत्त के नीचे ला दिया था।
ऐसे में घर के माहौल के साथ-साथ परिस्थितयों में भी काफी बदलाव आया।
कई झगड़े हुए तो कई गिले-शिकवे मिटाए गए। लेकिन शायद 'बिग बॉस' अब कुछ और ही चाह रहे हैं। जिसके चलते वह फिर से तबादला करेंगे।