फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रीन अवार्ड पाकर प्रसन्न हैं बिग बी

Mon, 14 Jan 2013 10:36 AM IST
मुम्बई/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
कलर्स के 19वें वार्षिक पुरस्कार समारोह 'स्क्रीन अवार्ड्स' में सम्मानित होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन बहुत खुश नजर आए। अमिताभ को जहां बॉलीवुड का प्रतिष्ठित महानायक होने के लिए विशेष पुरस्कार से नवाजा गया वहीं अभिषेक बच्चन को फिल्म 'बोल बच्चन' के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य किरदार का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


बिग बी ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, "पिता-पुत्र ने स्क्रीन अवार्ड जीत लिया। अभिषेक को सर्वश्रेष्ठ हास्य किरदार और मुझे प्रतिष्ठित महानायक के रूप में चुनने के लिए शुक्रिया। मैं बेहद प्रसन्न और कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं।"

गौरतलब है कि इस अवार्ड समारोह का आयोजन शनिवार को मुंबई में किया गया था। फिल्म 'पान सिंह तोमर' और 'बर्फी' अधिकतर सर्वश्रेष्ठ श्रेणियों के पुरस्कार विजेता रहे।
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जहां फिल्म 'पान सिंह तोमर' और 'बर्फी' को सम्मिलित रूप से दिया गया वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार इरफान खान और रणबीर कपूर ने साझा किया।
विज्ञापन


दिवंगत फिल्म निर्माता यशराज चोपड़ा को लाइफटाइम अवार्ड से नवाजा गया। चोपड़ा का पिछले साल अक्टूबर में निधन हुआ था।

सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार का पुरस्कार आयुष्मान खुराना के नाम रहा, जिन्होंने फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी।

समारोह का संचालन शाहरूख खान, करन जौहर और आयुष्मान खुराना ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें