फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लॉकअप 2’ में भूमि पेडनेकर और हुमा कुरैशी बनीं जनता की आवाज; कई प्रतियोगियों को जमकर लताड़ा; देखें वीडियो

Sat, 01 Aug 2026 09:06 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Show Lock Upp 2 Weekend Episode: ‘लॉकअप 2’ रियलिटी शो अब अपने फिनाले एपिसोड की तरफ बढ़ रहा है। ‘लॉकअप 2’ के वीकेंड एपिसोड में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और हुमा कुरैशी जनता की आवाज बनकर में आईं। दोनों ने कई प्रतियोगियों की जमकर क्लास ली। 

विज्ञापन
लॉकअप सीजन 2 के जज फराह खान, रितेश देशमुख और गेस्ट हुमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम@netflixindiareality
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘लॉकअप 2’ के वीकेंड एपिसोड में कुछ बॉलीवुड कलाकार जनता की आवाज बनकर आते हैं, वह प्रतियोगियों को उनके खेल और व्यवहार के बारे में कई बातें बताते हैं। ‘लॉकअप 2’ के वीकेंड एपिसोड में हुमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। शो के प्रोमो में दोनों प्रतियोगियों को आइना दिखा रही हैं, उनकी गलतियां बता रही हैं। 

हुमा और भूमि ने किसे क्या कहा? 

विज्ञापन

हुमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर ने राम कपूर को कहा कि वह ऐसा खेल रहे हैं, जिससे लग रहा है कि फिनाले में जाना चाहते हैं लेकिन शो जीतना नहीं चाहते हैं। वहीं पामेला को भी खरी-खोटी सुनाई गई। उन्होंने राम कपूर पर गलत इल्जाम लगाया था। इसके अलावा आकांक्षा चौधरी के ईगो प्रॉब्लम को लेकर सवाल हुमा और भूमि ने किए। 

कौन जीतेगा ‘लॉकअप 2’ शो? 
शो ‘लॉकअप 2’ की बात करें तो अब इसमें राम कपूर, शिवांगी जोशी, पामेला सेरेना, आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे, आकांक्षा चौधरी, राम कपूर, श्रेया कालरा, हर्षद चोपड़ा जैसे सेलेब्स ही बचे हैं। जल्द ही इसका फिनाले एपिसोड भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। श्रेया कालरा और आकांक्षा चमोला को शो जीतने वाला प्रतियोगी कई सोशल मीडिया यूजर्स बता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकअप सीजन 2 के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder
क्या है शो ‘लॉकअप 2’ का कॉन्सेप्ट?
रियलिटी शो 'लॉक अप 2’ को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इसमें कुछ चर्चित सेलिब्रिटीज को एक जेल के कॉन्सेप्ट वाली जगह पर प्रतियोगी के तौर पर रखा जाता है। वे बाहरी दुनिया से कटे रहते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं से दूर उन्हें कई मुश्किल फैसलों से गुजरना पड़ता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें