एक्टर्स के साथ अक्सर होता है कि वे किसी खास रोल के लिए बुलाए जाते हैं और अंततः कोई रोल उन्हें निभाना पड़ता है। अभिनेत्री भावना चौहान के साथ यही हुआ। जब वह नए टीवी चैनल एंड के शो रजिया सुल्तान के लिए ऑडिशन देने पहुंचीं।
शिमला की रहने वाली भावना पिछले कुछ वर्षों से टीवी और फिल्मों में काम कर रही हैं। वह 2008 में मुंबई आई थीं और कुछ समय तक मॉडलिंग करती रहीं।
बीते बरस उन्हें सलमान खान की फिल्म जय हो और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म हंसी तो फंसी में भी काम करने का मौका मिला। वह कुछ और फिल्में भी कर रही हैं।
वह बताती हैं कि उनके पास रजिया सुल्तान के किरदार के लिए कॉल आया था, परंतु बाद में उन्हें सजिया का रोल दे दिया गया। सजिया गुलाम वंश के शासनकाल में दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाली रजिया सुल्तान की बड़ी बहन थी।
भावना इस रोल से भी खुश हैं। वह कहती हैं, ‘मैं सास-बहू वाले सीरियलों में खुद को फिट नहीं पाती। ऐतिहासिक और पौरणिक सीरियलों के रोल मुझे ज्यादा बेहतर लगते हैं।
वे कहती हैं मुझे उम्मीद कि रजिया के साथ उसकी बड़ी बहन को भी लोग अपना प्यार देंगे।’