टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बधंने वाली हैं। शादी से पहले वे दूल्हे की बांहों में नजर आई। देखिए, प्री-वेडिंग शूट की तस्वीरें...
पढ़ें- पहले इस अभिनेत्री के दोस्त और फिर आशिक बन बैठे थे देवानंद, प्यार को दिया था नया नाम
विज्ञापन
2 of 6
bharti
टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया के साथ शादी के बंधन में बधंने वाली हैं। खबरों की मानें तो छोटे पर्दे की ये क्यूट जोड़ी इसी साल दिसम्बर महीने में सात फेरे लेने वाली है। कई फेसम सेलेब्स की तरह इस जोड़ी ने भी शादी से पहले अपना प्री वेडिंग शूट करवाया है।
विज्ञापन
3 of 6
bharti
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया अपने इस प्री वेडिंग शूट में मस्ती करते हुए बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। हाल ही में भारती ने टीओआई को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा, 'हर लड़की की तरह मैं भी एक शानदार शादी का सपना देखती हूं जिसमें मेंहदी और हल्दी से लेकर हर फंक्शन हो'।
4 of 6
bharti
भारती ने कहा, 'हम इस साल ही शादी करेंगे। इसके लिए हमने तीन तारीखों का चुनाव किया है जिसमें 30 नवम्बर, 3 और 6 दिसम्बर है, अब देखते है कि कौन सी तारीख फाइनल होती है। मैं चाहती हूँ कि मेरे सभी कजिन और दोस्त इस शादी में शरीक होकर इसे यादगार बना दें।
विज्ञापन
5 of 6
bharti
भारती कहती हैं, 'हम दोनों परिवारों की सहूलियत के हिसाब से एक सही तारीख को फाइनल करना चाहते है'। भारती और हर्ष की शादी के लिए ये जोड़ा ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हाल ही में यो जोड़ी नच बलिए के आठवें सीजन में दर्शको का मनोरंजन करती हुई दिखाई दी थी।
खबरों की मानें तो हर्ष और भारती की शादी पंजाबी रीति –रिवाज के साथ की जाएगी। इतना ही नहीं इस कपल ने शादी के खर्चों को बराबर आपस में बांटने का भी फैसला किया है। हर्ष और भारती की ये फोटो देखकर तो यही लग रहा है कि भारती ने हर्ष पर अभी से एक पत्नी की तरह रोक-टोक लगानी शुरू कर दी है।