बड़े से बड़े सुपरस्टार्स अपनी फिल्म का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के शो पर आते है लेकिन शो बंद होते ही कपिल शर्मा के ऐसा दिन आ गए कि अपनी ही फिल्म का प्रमोशन करने के लिए उन्हें फेसबुक लाइव चैट और ट्विटर चैट का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
kapil sharma
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के बंद होने के बाद फैंस उनका काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही कपिल शर्मा की एक और फिल्म 'फिरंगी' आने वाली है। अब वो इसके प्रमोशन में जुट गए हैं। जिसके लिए उन्होंने अपनी फैंस से सोशल मीडिया पर लाइव चैट की।
पढ़ें- 'बाहुबली' को पछाड़ ऑस्कर में पहुंची 'न्यूटन' तो राजामौली ने दिया बड़ा बयान
विज्ञापन
3 of 5
kapil sharma
इसमें उन्होंने बताया कि वह इन दिनों अपनी फिल्म 'फिरंगी' में बिजी थे। अब चार महीने बाद उन्होंने जिम का रुख किया क्योंकि जल्द फिल्म का प्रमोशन शुरू होने वाला है। कपिल इस वीडियो में भी काफी मसकरे अंदाज में बात कर रहे हैं।
4 of 5
kapil sharma
कई दिनों से कहा जा रहा था कि अपनी बिगड़ी हालत के चलते कपिल रिहैब सेंटर चले गए हैं। उनसे जुड़ी तमाम तरह की खबरें बन रही थीं, लेकिन ये लाइव चैट बता रहा है कि दरअसल में वह किस काम में बिजी थे।
मैंने सुना है की Firangi के बाद 'The Kapil Sharma Show' फिर से आएगा। सच? #AskKapil
— Atul (@AtulGandhiK9) September 24, 2017
बात करें ट्विटर की तो फैंस को जवाब देने के मामले में भी काफी एक्टिव हो गए हैं। ट्विटर पर जब एक यूजर ने पूछा कि 'फिरंगी' के बाद 'कपिल शर्मा शो' दोबारा आएगा। इस पर कपिल ने कहा, हां जी और कहां जाएंगे।
ਪਾਜੀ ਬਸ ਏਹੀ ਪੁੱਛਣਾ ਏ when are you coming back wid ur show? weekend bahut boring ja rahe hai. Come soon...
Luv uu!
— Baljit Singh Jhour (@jhour_singh) September 24, 2017