फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर विजेता सजाएंगी 'महाभारत' के पात्र

Wed, 04 Sep 2013 04:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पौराणिक गाथा पर आधारित धारावाहिक 'महाभारत' एक बार फिर छोटे पर्दे पर दस्तक देने जा रहा है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस सीरियल को भव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही।
विज्ञापन


धारावाहिक के पात्रों की कॉस्ट्यूम डिजाइन कौन करने जा रहा है ये जानकर आपको हैरानी होगी। दरअसल ऑस्कर विजेता भानु अथैया को ये जिम्मेदारी दी गई है।

भानु अथैया 1950 से फिल्मों में सक्रिय रहीं हैं। अब तक करीब 100 से अधिक फिल्मों में वह कॉस्ट्यूम डिजाइन कर चुकी हैं। 'गांधी' फिल्म के लिए उनको 1983 में उनको बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का ऑस्कर अवार्ड मिला था।

आज भानु 80 साल से अधिक उम्र की हैं लेकिन उनका जोश बरकरार है। भानु ने महाभारत के किरदारों के लुक और कॉस्ट्यूम पर बहुत मेहनत कर रही हैं। भानु का नाम इस धारावाहिक से जुड़ने से ये और भी अधिक खास हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें