शुभांगी अत्रे का वीडियो
शुभांगी ने आज इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने गांव का दौरा करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में शुभांगी अपने बचपन की यादों में डूबी नजर आईं। वीडियो में शुभांगी एक पुल पर, सड़क यात्रा के दौरान, खेतों में और अपने गांव के मंदिर में दिखाई दीं। वह अपने परिवार के साथ खुशी से पोज देती भी नजर आईं।
शुभांगी अत्रे के बारे में
शुभांगी इंदौर की रहने वाली हैं। इस साल जनवरी में वह इंदौर गई थीं, जहां उन्होंने अपनी कथक गुरु से 18 साल बाद मुलाकात की। उस दौरान उन्होंने अपने डांस के दिनों को याद किया और बताया कि डांस ने उन्हें जीवन में लचीलापन और तालमेल सिखाया। शुभांगी ने 'कसौटी जिंदगी की', 'कस्तूरी', 'चिड़िया घर' और 'भाबीजी घर पर हैं' जैसे टीवी शो में काम किया है। उन्होंने 'काहे सैयां' गाने के साथ प्रोडक्शन में भी कदम रखा है।
यह भी पढ़ें: Sara Khan: 'बेपनाह प्यार...', बिग बॉस फेम एक्ट्रेस सारा खान ने कृष पाठक से की रजिस्टर्ड मैरिज, देखें तस्वीरें