फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंगूरी भाभी' ने करवाया 10 करोड का नुकसान?

Mon, 23 May 2016 04:51 PM IST
संजय मिश्रा/संवाद्दाता, बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एंड टीवी के मशहूर कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर हैं' की प्रोड्यूसर बीनेफर कोहली ने आरोप लगाया है कि अभिनेत्री शिल्पा शिंदे की वजह से शो और चैनल को करीब 10 करोड रुपए का नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि इस शो में अभिनेत्री शिल्पा शिंदे 'अंगूरी भाभी' का किरदार निभा रही थीं, लेकिन अचानक उन्होंने शूटिंग बंद कर दी।
विज्ञापन


शिल्पा के इस कदम को गलत ठहराते हुए बीनेफर कोहली कहती हैं, ''उनके इस तरह से शूटिंग बंद करने से टीम और चैनल को करीब दस करोड का नुकसान हुआ है''। वहीं शिल्पा प्रोड्यूसर बीनेफर कोहली के बारे में कहती हैं, ''वो एक तानाशाह प्रोड्यूसर हैं''। इस विवाद के सिलसिले में बीबीसी ने बीनेफर और शिल्पा दोनों से बातचीत की।

शिल्पा ने बीनेफर को पूरे विवाद की जड बताते हुए कहा, ''वह बहुत ही अहंकारी महिला हैं और तानाशाह प्रोडूसर भी हैं ''।कलाकारों की फितरत बताते हुए शिल्पा ने कहा, ''हम आर्टिस्ट हैं, तो हमारे छोटे-मोटे नखरें होंगे ही। ऐसे कई प्रोड्यूसर हैं, जो कलाकारों को पैम्पर भी करते हैं ''।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'मैं सच बोलने वाले कलाकारों में से हूं'

टेलीविजन जगत की नाराजगी के सवाल पर शिल्पा कहती हैं, ''मेरा किसी से पारिवारिक ताल्लुक नहीं है और ना ही मैं किसी से रिश्ता रखती हूं। मैं सच बोलने वाली कलाकारों में से हूं।' वहीं बीनेफर कहती हैं, ''शिल्पा बहुत अनप्रोफेशनल हैं। उनके हर दिन नए नखरे रहते थे। साल में तीन बार कॉन्ट्रैक्ट करवाने का दबाव डालती थीं।''

अचानक नखरे बढने की वजह बताते हुए बीनेफर कहती हैं, ''जब उन्हें कॉमेडियन कपिल शर्मा की तरफ से प्रस्ताव मिला, तब उनकी फीस बढवाने की मांग कुछ ज्यादा तेज हो गई''। बीनेफर का आरोप है कि शिल्पा का अचानक शो छोड देना, उनकी पुरानी आदत है। इससे पहले वो 'मायका' और 'चिडिया घर' के साथ भी ऐसा कर चुकी हैं।

हालांकि, अब धारावाहिक में नई 'अंगूरी भाभी' के रूप में शुभांगी अत्रे आ चुकी हैं। शो ने टीआरपी की रेस में वापसी भी कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें