फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड वैक्सीन: मीरा चोपड़ा के बाद अब सौम्या टंडन पर फेक आईडी बनवाकर टीका लगवाने का लगा आरोप

Fri, 04 Jun 2021 05:29 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'भाभीजी घर पर हैं' की 'अनीता भाभी' यानी सौम्या टंडन पर फेक आईडी बनवा कर कोविड वैक्सीन लगवाने का आरोप लगा है। ठाणे नगर निगम द्वारा आईडी कार्ड की जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ। अब सौम्या टंडन ने इन आरोपों के सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन
सौम्या टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' में पांच साल तक अनीता भाभी का रोल निभा चुकीं अभिनेत्री सौम्या टंडन पर एक फ्रंटलाइन वर्कर बनकर वैक्सीन लगवाने का आरोप लगा है। ठाणे नगर निगम द्वारा आईडी कार्ड की जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है। इतनी ही नहीं बात FIR तक भी पहुंच गई थी लेकिन सौम्या टंडन ने ट्वीट कर इन आरोपों को झूठा करार दिया है। वहीं नगर निगम की जांच में यह भी सामने आया आया है कि सौम्या के अलावा 45 साल से कम उम्र के 21 लोगों का गैर-कानूनी रूप से टीकाकरण हुआ है। खास बात है कि ये सभी भी किसी न किसी बॉलीवुड स्टार से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन


सौम्या ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि मैंने अवैध तरीके से ठाणे में वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है लेकिन यह पूरी तरह से गलत है। मैंने अपना पहला जैब लिया जरूर है लेकिन पूरी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने घर के पास स्थित एक सेंटर पर। कृप्या असत्यापित रिपोर्ट और दावों पर विश्वास न करें।'



 

हाल ही में अभिनेत्री मीरा चोपड़ा पर भी इसी तरह से एक फ्रंटलाइन वर्कर बनकर वैक्सीन लेने का आरोप लगा था। जब इस पर उनकी आलोचनाएं हुईं तो उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इन आरोपों को गलत बताया था और अपनी सफाई पेश की थी। 

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि सौम्या टंडन ने साल 2015 में सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' में अनीता भाभी का किरदार निभाना शुरू किया था। गोरी मेम के किरदार से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली थी। लगभग पांच साल तक सीरियल में काम करने के बाद उन्होंने अगस्त 2020 में इस सीरियल को छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें