फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aasif Sheikh: 'शो छोड़कर जाने से नहीं पड़ता फर्क, कंटेट ही किंग है', 'विभूति जी' ने बताई कड़वी सच्चाई

Wed, 22 Mar 2023 05:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आसिफ शेख - फोटो : insta
विज्ञापन

टीवी शो भाभीजी घर पर हैं काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो की एक-एक स्टारकास्ट का अभिनय गजब का है। जिसे देखने के बाद लोग हंसते-हंसते अपना पेट पकड़ लेते हैं। पिछले आठ साल से चल रहे इस शो को कई अभिनेत्रियां छोड़कर जा चुकी हैं। लेकिन इस शो से शुरुआत से जुड़े आसिफ शेख (विभूति नारायण मिश्रा) अभी तक इससे जुड़े हुए हैं। विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने शो छोड़कर जाने वाले लोगों और कंटेट के बारे में बात की।

विज्ञापन

कंटेट ही किंग है
आसिफ शेख ने कहा, शो में एक्टर्स के बदल जाने से लोगों को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। किसी भी शो के एक्टर्स ज्यादा याद नहीं रहते हैं बल्कि उनके किरदार दिलों में बस जाते हैं। इससे यह साबित होता है कि कंटेट ही असली किंग है। बता दें कि पिछले दिनों इस शो में अहम भूमिका निभाने वाले सितारों जैसे शिल्पा शिंदे, सौम्या टंडन ने शो को छोड़ दिया है। इनकी जगह नए लोगों ने ले ली है।

इसे भी पढ़ें- Rashmika Mandanna: अपनी हाउसहेल्प के पैर छूती हैं रश्मिका मंदाना, एक्ट्रेस ने खुद बताई इसकी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं आसिफ
भाभीजी घर पर हैं सीरियल से पॉपुलरिटी हासिल करने वाले एक्टर आसिफ शेख सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके डायलॉग्स भी छाए रहते हैं। वह शो पर प्रमोशन के लिए आने वाले फिल्मी सितारों के साथ तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। बता दें कि आसिफ शेख लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं। भाभीजी घर पर हैं सीरियल के अलावा आसिफ ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें