‘कितनी मस्त है जिंदगी’ शो से छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाली एक्ट्रेस बरखा बिष्ट जाना-माना नाम हैं। बरखा ने कई बेहतरीन सीरियल में काम किया है। वहीं, शो ‘दो नाम एक राधा एक श्याम’ के दौरान बरखा की मुलाकात इंद्रनील सेनगुप्ता से हुई थी। इंद्रनील भी टेलीविजन जगत के चहेते एक्टर हैं। छोटे पर्दे के साथ-साथ इंद्रनील फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जादू बिखेर चुके हैं। वहीं, बरखा और इंद्रनील के बीते दो साल से अलग रहने की खबरें सुर्खियों में थीं, जिस पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए अलगाव की पुष्टि कर दी है।