टीवी के पॉपुलर शो 'अनुपमा' में 'अनुज' का किरदार निभाने वाले अभिनेता गौरव खन्ना के चाहने वाली कमी नहीं है। एक्टर ने अपने दमदार एक्टिंग की बदौलत काफी सुर्खियां बटोरी हैं। गौरव की तरह उनकी वाइफ आकांक्षा चमोला भी एक जानी मानी अदाकारा हैं। आकांक्षा ‘स्वरागिनी’, ‘लड्डू’, ‘गंगा यमुना’ और ‘भाग्यलक्ष्मी’ जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं, लेकिन एक्ट्रेस कई सालों से पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि लंबे समय से वो किसी शो में क्यों नहीं दिखाई दी हैं।
टीवी में वापसी करना चाहती हैं आकांक्षा
आकांक्षा ने बताया कि एक्ट्रेस टीवी की दुनिया में फिर से वापसी करना चाहती हैं, लेकिन ऑडिशन में फेल हो जाने के चलते उन्हें काम नहीं मिल रहा है। एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वो कई सारे ऑडिशंस दे चुकी हैं, लेकिन लगता है कि लोगों को मेरा ऑडिशन पसंद नहीं आ रहा है।
आकांक्षा के लिए शो प्रोड्यूस करेंगे गौरव?
उन्होंने आगे कहा कि मेरी फैंस से बस एक ही गुजारिश है कि वो गौरव पर ऐसे ही प्यार बरसाते रहे। आकांक्षा ने आगे यह भी कहा कि उनके पति यानी गौरव जल्द ही उनके लिए एक शो प्रोड्यूस करने वाले हैं, क्योंकि शायद कोई मुझे काम नहीं देना चाहता है। वहीं, इस बात पर सफाई देते हुए गौरव ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। मुझे लगता है कि वक्त से पहले और किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता है।
गौरव ने कही यह बड़ी बात
हमारे जीवन में समय का बहुत जरूरी है और मैं ये अपने पर्सनल एक्सपीरियंस से कह रहा हूं। मैं इंडस्ट्री में लंबे समय से हूं और काम करने के कई अवसर मिले, लेकिन 'अनुपमा' के बाद रास्ते बदल गए। मुझे शो से बहुत प्यार मिला। उन्होंने आगे कहा कि मुझे यकीन है कि आकांक्षा के लिए भी ऐसा कुछ जरुर होगा बस इंतजार कर रहा होगा।