फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 2: टीआरपी की लिस्ट में 'कुंडली भाग्य' को जबरदस्त झटका, फिर दर्शकों की पहली पसंद बना 'अनुपमा'

Thu, 19 Jan 2023 05:22 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2023 के दूसरे हफ्ते की टीआरपी रेटिंग लिस्ट का खुलासा हो गया है। इस हफ्ते लिस्ट में ज्यादा हेर फेर देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन
टीआरपी लिस्ट - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी सीरियल्स की रेटिंग बताने वाली ब्रॉडकास्ट रिसर्च काउंसिल यानी बार्क की रिपोर्ट आ गई है। इस हफ्ते टॉप 3 में रहने वाले शो 'अनुपमा' को एक बार फिर दर्शकों का प्यार मिला है। यह शो इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट पर भी टॉप पर रहा है। लेकिन बीते कई वर्षों से लोगों का मनोरंजन कर रहे शोज 'कुमकुम भाग्य' और 'कुंडली भाग्य' की टीआरपी रिपोर्ट ने सबको निराश किया है। ये दोनों ही सीरियल टॉप 10 की लिस्ट में आखिरी पायदान पर रहे हैं। तो चलिए आगे की स्लाइड्स में जानते हैं कि इस हफ्ते कौन सा शो किस पायदान पर रहा....

विज्ञापन

अनुपमा - फोटो : insta
अनुपमा
बार्क रिपोर्ट में इस हफ्ते एक बार फिर पिछले साल से पहले नंबर पर बना हुआ स्टार प्लस का शो अनुपमा ही रहा। इस शो को इस हफ्ते बंपर टीआरपी मिली है। काफी समय से अनुपमा ने टीआरपी की रेस में मजबूत पकड़ बना रखी है और इस समय इसकी कहानी में हो रही नए किरदारों की एंट्री से आ रहे ट्विस्ट दर्शकों को खूब भा रहे हैं। इस हफ्ते रूपाली गांगुली के शो को 3.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
Kartik Aaryan: शाहिद कपूर के घर में किराएदार बनेंगे कार्तिक आर्यन! हर महीने देंगे इतने लाख किराया

गुम है किसी के प्यार में - फोटो : insta
गुम है किसी के प्यार में
टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। सीरियल में सई को वीनू की सच्चाई का पता लग गया है, जिसके बाद वह विराट से काफी नाराज है। इस बार शो की रेटिंग में गिरावट होने के बाद भी यह दूसरे नंबर की पोजीशन बनाए रखने में सफल रहा है। गुम है किसी के प्यार में को इस हफ्ते 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
South Stars: अपनी को-स्टार्स पर दिल हार बैठे साउथ के ये सितारे, बना लिया जीवनसाथी

ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : insta
ये रिश्ता क्या कहलाता है
गिरती टीआरपी से परेशान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है को इस हफ्ते कुछ फायदा मिला है। ऐसे में साबित होता है की मेकर्स का शो की कहानी में लाया गया लीप दर्शकों को पसंद आ रहा है। लीप के बाद जहां अक्षरा अपने बेटे के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू कर चुकी है, वहीं अभिमन्यु भी अक्षरा को भुलाकर आगे बढ़ चुका है। लेकिन किस्मत दोनों को फिर साथ लाने को तैयारी कर रही है। शो के नए ट्विस्ट के कारण इस हफ्ते तीसरे स्थान पर है। इस हफ्ते शो को 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
Bollywood Couples: फैंस को पसंद नहीं आए इन एक्ट्रेस के लाइफ पार्टनर, 'बेमेल जोड़ी' बताकर खूब किया ट्रोल

इमली - फोटो : Social Media
इमली
टीआरपी लिस्ट में इमली चौथे स्थान पर रहा। पिछले हफ्ते यह शो पांचवें स्थान पर खिसक गया था, लेकिन इमली ने एक बार फिर अपना स्थान हासिल कर लिया है। शो को इस हफ्ते 2.4 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

फाल्तू - फोटो : Social media
फाल्तू
स्टार प्लस का शो फाल्तू पिछले हफ्ते छठे स्थान पर था, लेकिन अब इस शो में चल रहा सीक्वेंस दर्शकों को पसंद आ रहा है। छठे स्थान से यह शो अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। फाल्तू को इस बार 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
Alia-Ranbir: एकसाथ भिड़ेंगे आलिया और रणबीर कपूर, 'एनिमल' या 'हार्ट ऑफ स्टोन' कौन मारेगा बाजी?
विज्ञापन

टीआरपी लिस्ट - फोटो : Social media
यहां देखें कौन से स्थान पर रहे बाकी शोज: 
   सीरियल का नाम व्यूअरशिप इम्प्रेशन्स (मिलियन)
6. बिग बॉस 16 2.2
7. पंड्या स्टोर 2.0
8. ये है चाहतें 1.9
9. कुमकुम भाग्य 1.9
10. कुंडली भाग्य 1.9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें