ये रिश्ता क्या कहलाता है
- फोटो : social media
ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस पर पिछले कई वर्षों से प्रसारित हो रहा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' दूसरे नंबर पर है। शो में अभिमन्यु और अक्षरा का अंदाज के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस समय शो की कहानी लोगों को भावुक भी कर रही है। इस हफ्ते शो 2.2 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं।
गुम है किसी के प्यार में
- फोटो : Social Media
गुम है किसी के प्यार में
तीसरे स्थान पर एक बार फिर स्टार प्लस का शो 'गुम है किसी के प्यार में' है। यह शो काफी लंबे समय से टीआरपी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर था, लेकिन अब पिछले तीन-चार हफ्तों से यह तीसरी पोजीशन पर खिसक गया है। शो में नील भट्ट, आयशा सिंह, ऐश्वर्या शर्मा मुख्य किरदार में है। शो की कहानी दिन-ब-दिन और घुमावदार होती जा रही है।
फाल्तू
स्टार प्लस का सीरियल 'फाल्तू' इस बार भी चौथे स्थान पर है। दर्शकों को फाल्तू की कहानी इन दिनों खूब भा रही है, उसी का नतीजा है कि सीरियल बीते कई हफ्तों से लगातार चौथी पोजीशन पर ही बना हुआ है। हालांकि, शो के स्थान में सुधार नहीं हुआ है। लेकिन गिरावट भी दर्ज नहीं की गई है, जो अच्छी बात है। इस बार सीरियल को 1.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
Vivek Agnihotri: 'सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं', विवेक ने गंभीर आरोपों साथ ठुकराया फिल्मफेयर नामांकन
यहां देखें कौन से स्थान पर रहे बाकी शोज:
| |
सीरियल का नाम |
व्यूअरशिप इम्प्रेशन्स (मिलियन) |
| 6. |
ये है चाहतें |
1.6 |
| 7. |
इमली |
1.6 |
| 8. |
तारक मेहता का उल्टा चश्मा |
1.4 |
| 9. |
कुंडली भाग्य |
1.4 |
| 10. |
भाग्य लक्ष्मी |
1.4 |