फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP WEEK 16: ट्रोलिंग के बाद भी 'अनुपमा' के सिर सजा नंबर वन का ताज, टॉप 5 से 'इमली' का नामों-निशान गायब

Thu, 27 Apr 2023 01:53 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क ने 16वें हफ्ते की रेटिंग जारी कर दी है।
विज्ञापन
टीआरपी लिस्ट - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर हफ्ते नई-नई फिल्मों की रिलीज के बीच ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल ने हर बार की तरह 16वें हफ्ते की रेटिंग जारी कर दी है। इस बार बार्क इंडिया रेटिंग लिस्ट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले कई हफ्तों की तरह इस बार भी टीआरपी में स्टार प्लास का शो 'अनुपमा' बाजी मारते हुए पहले स्थान पर रहा है। वहीं इमली का टॉप 5 में कोई नामों-निशान भी नहीं है। तो चलिए बताते हैं कौन से सीरियल्स इस बार टॉप 10 में जगह बनाने के लिए तैयार हैं...
विज्ञापन

अनुपमा - फोटो : insta
अनुपमा
रंजन शाही का यह शो हर बार की तरह इस हफ्ते भी सभी टीवी सीरियल पर भारी पड़ा है। टीआरपी लिस्ट में पहले स्थान पर पॉपुलर टीवी सीरियल 'अनुपमा' ही इसबार भी काबिज है। शो की स्टोरी और ट्विस्ट फैन्स का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। पिछले साल से शो लगातार टॉप पर बना हुआ है। शो के इंप्रेशंस भी वहीं बने हुए हैं, जहां पिछले हफ्ते थे। हालांकि, शो को सोशल मीडिया पर खासा ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है, लेकिन फैंस का प्यार उस ट्रोलिंग पर भारी पड़ रहा है। इस हफ्ते शो को 2.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : social media
ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस पर पिछले कई वर्षों से प्रसारित हो रहा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' दूसरे नंबर पर है। शो में अभिमन्यु और अक्षरा का अंदाज के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस समय शो की कहानी लोगों को भावुक भी कर रही है। इस हफ्ते शो 2.2 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं।

गुम है किसी के प्यार में - फोटो : Social Media
गुम है किसी के प्यार में
तीसरे स्थान पर एक बार फिर स्टार प्लस का शो 'गुम है किसी के प्यार में' है। यह शो काफी लंबे समय से टीआरपी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर था, लेकिन अब पिछले तीन-चार हफ्तों से यह तीसरी पोजीशन पर खिसक गया है। शो में नील भट्ट, आयशा सिंह, ऐश्वर्या शर्मा मुख्य किरदार में है। शो की कहानी दिन-ब-दिन और घुमावदार होती जा रही है।

फाल्तू - फोटो : Social media
फाल्तू
स्टार प्लस का सीरियल 'फाल्तू' इस बार भी चौथे स्थान पर है। दर्शकों को फाल्तू की कहानी इन दिनों खूब भा रही है, उसी का नतीजा है कि सीरियल बीते कई हफ्तों से लगातार चौथी पोजीशन पर ही बना हुआ है। हालांकि, शो के स्थान में सुधार नहीं हुआ है। लेकिन गिरावट भी दर्ज नहीं की गई है, जो अच्छी बात है। इस बार सीरियल को 1.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
Vivek Agnihotri: 'सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं', विवेक ने गंभीर आरोपों साथ ठुकराया फिल्मफेयर नामांकन
 

पंड्या स्टोर - फोटो : social media
पंड्या स्टोर
स्टार प्लस के शो 'पंड्या स्टोर' ने अपनी पोजिशन में सुधार किया है। इस बार यह शो पांचवे स्थान पर है। इसके इम्प्रेशंस में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पिछले हफ्ते इमली पांचवे स्थान पर था, जो इस बार टॉप 5 से ही बाहर हो गया है। शो में इन दिनों कृष की शादी का ट्रैक चल रहा है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
Salman Khan: फैन की इस हरकत पर गुस्साए भाईजान, बॉडीगार्ड शेरा ने दिया जोरदार धक्का, वीडियो वायरल
विज्ञापन

टीआरपी लिस्ट - फोटो : social media
यहां देखें कौन से स्थान पर रहे बाकी शोज: 
  सीरियल का नाम   व्यूअरशिप इम्प्रेशन्स (मिलियन)
6. ये है चाहतें 1.6
7. इमली 1.6
8. तारक मेहता का उल्टा चश्मा 1.4
9. कुंडली भाग्य    1.4
10.  भाग्य लक्ष्मी 1.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें