फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस में हुआ पहला एविक्शन, बेघर हुई कृति-रोशमी की जोड़ी, अब हवलदार निर्मल की बारी

Sat, 29 Sep 2018 09:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bigg boss
विज्ञापन

दीपिका, करणवीर, रोमिल-निर्मल और कृति-रोशमी जो कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। इनमें से कृति-रोशमी की कॉमनर जोड़ी घर से बेघर हो गई है, लेकिन कल रोमिल-निर्मल, दीपिका और करणवीर में से एक और बाहर होगा। माना जा रहा है कि हवलदार निर्मल सिंह कल बेघर हो जाएंगे।

विज्ञापन


बिग बॉस 12 में 14वें दिन सलमान खान घर में 'वीकेंड का वार' करते नजर आ रहे हैं और उन्होंने श्रीसंथ के लिए  गाना गयाा 'आज जाने की जिद ना करो, अनूप के लिए 'होठों से छू लो तुम मेरा गीत अमर कर दो' गाया। इसके बाद सलमान ने साफ कर दिया कि आज डबल एविक्शन होगा ही।

इसके बाद घर में एक्टर आयुष्मान खुराना की एंट्री हुई और वह घरवालों से बात करते दिखें। वो घरवालों से पूछ रहे हैं कि कौन घर में अंधाधुन खेल रहा है? बता दें कि सौरभ और निर्मल सबसे ज्यादा भेड़चाल चलने वाले कंटेस्टेंट हैं। लेकिन आयुष्मान घरवालों को रैंकिंग टास्क देकर चले गए।
विज्ञापन


इसके बाद सलमान ने सबसे पहले अनूप-जसलीन को कटघरे में बुलाया। इस दौरान उनपर घरवालों ने आरोप लगाए। इसके बाद दीपक-उर्वशी को कटघरे में बुलाया गया। दीपक पर आरोप है कि वह घर में बहुत कम काम करते और सबकी बातें इधर से उधर करते हैं। बता दें कि दीपक और उर्वशी पर ये आरोप करणवीर ने लगाया है।

लेकिन दीपक ने इस आरोप को गलत बताया। ये सुनने के बाद सलमान ने दीपक को लताड़ लगाई। वहीं कटघरे से बाहर आने के बाद दीपक फूट-फूट कर रोये। बता दें कि इसके बाद रोमिल चौधरी को घर में इस हफ्ते का सबसे बड़ा गुनहगार बताया गया और उन्हें बिग बॉस के एक कमरे में हैंडस्लेप्स (मशीनी चांटे) मारे गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें