हैलो फ्रेंड्स! इंडियन एंटरटेनमेंट टेलीविजन के नौवें सप्ताह की रेटिंग में कई बड़े बदलाव देखने को मिलें हैं। इस सप्ताह टॉप 10 की दौड़ में कई शोज शामिल होते-होते रह गए। आइए जानें 24 फरवरी से 02 मार्च के बीच कौन से शोज है जो टॉप 10 में अपनी जगह बरकरार रख पाए।
नंबर वन बना हुआ है ‘दीया और बाती हम’
इस सप्ताह भी स्टार प्लस का धारावाहिक 'दीया और बाती हम' नंबर वन की पोजीशन पर बरकरार है। दिलचस्प बात ये है कि इस शो की रेटिंग ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इससे पहले इतनी हाई रेटिंग किसी सीरियल की नहीं गई। दरअसल, बीच-बीच में सामाजिक मुद्दों को उठाने वाले इस शो ने हाल ही में अपनी 400 कड़ियां पूरी कर ली है।
‘ये रिश्ता…’ ने मात दी ‘बालिका वधु’ को
इस सप्ताह की रेटिंग में स्टार प्लस पर प्रसारित धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने कलर्स के धारावाहिक ‘बालिका वधु’ को पीछे कर नंबर दो की रैकिंग हासिल कर ली है। यानी टॉप 3 में अब ये धारावाहिक भी अपनी स्थिति अच्छी किए हुए है। पूरी तरह से फैमिली ड्रामा बेस्ड इस शो ने इसी सप्ताह अपनी 1100 कड़ियां पूरी कर ली हैं।
‘बालिका वधु’ रहा खूब चर्चा में
इस सप्ताह ‘बालिका वधु’ आंनदी के बदलने और नई आनंदी के आने की खबरों के कारण खूब चर्चा में रहा। लेकिन फिर भी ये चर्चाएं शो के लिए कुछ खास साबित नहीं हुई बल्कि इससे शो की रेटिंग गिर ही गई। बहरहाल, इस सप्ताह ये शो टॉप 03 में अभी भी बरकरार है।
'नच बलिए 5' आया टॉप 10 में
यूं तो स्टार प्लस के कुछ धारावाहिक ‘प्यार का दर्द मीठा मीठा, प्यारा प्यारा’ और ‘साथिया’ इस बार टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है लेकिन इसके अलावा स्टार प्लस का डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए 5’ सेमी फाइनल स्टेज तक आते-आते टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हो गया है।
टॉप 10 में शामिल हुए कुछ अन्य शोज
कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक ‘मधुबाला’ में कुछ नए कैरेक्टर्स आ गए हैं और मधुबाला का किडनैप भी हो गया है, इन सभी घटनाओं के चलते इस बार इस शो की रेटिंग काफी अच्छी रही।
वहीं कलर्स के दूसरे शो ‘ससुराल सिमर का’ में रोली के पति सिद्धांत का नैना के साथ अफेयर ने दर्शकों में एक रूचि पैदा कर दी है कि क्या रोली सिद्धांत को माफ कर पाएंगी? नैना की प्रेग्नेंसी का क्या होगा? इन्हीं सब ट्विस्ट के कारण इस शो की रेटिंग काफी अच्छी रही।
सब टीवी पर प्रसारित कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और जीटीवी पर प्रसारित ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ शो भी काफी अच्छी रेटिंग के साथ टॉप 10 लोकप्रिय शोज में अपनी जगह बरकरार रखे हुए है।
अब देखना होगा कि आने वाले सप्ताह में कौन सा फिक्शन, नॉन फिक्शन और रिएलिटी शो टैम रेटिंग के टॉप 10 शोज में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब होता है।