फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avika Gor Wedding: नेशनल टेलीविजन पर 'बालिक वधू' फेम अविका गौर ने रचाई शादी, मीडिया के सामने जमकर नाचा कपल

Tue, 30 Sep 2025 05:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Avika Gor And Milind Chandwani Wedding: बालिका वधू की आनंदी उर्फ अविका गौर ने आज मिलिंद चंदवानी के साथ शादी रचा ली है। उन्होंने नेशनल टीवी पर शादी करके सभी को सरप्राइज कर दिया है। अब सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शो 'बालिका वधू' से मशहूर हुईं अभिनेत्री अविका गौर अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ आज सात फेरे ले चुकी हैं। उनकी शादी में कई सेलेब्स शामिल हुए। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन

अविका गौर और मिलिंद ने रचाई शादी
अभिनेत्री अविका गौर, जो 'बालिका वधू' शो से मशहूर हुईं, उन्होंने आज अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ शादी कर ली है। दोनों रियलिटी शो 'पति, पत्नी और पंगा' में साथ नजर आए और यहीं शादी का फैसला लिया। शादी की सारी रस्में, जैसे हल्दी, मेहंदी, बारात और फेरे, शो के सेट पर ही हुईं। शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई। बारात सुबह आई और फेरे दोपहर में हुए। 'पति पत्नी और पंगा' शो के बाकी कलाकार जैसे हिना खान, ईशा मालवीय, रुबीना दिलैक और मुनव्वर फारूकी भी शादी में शामिल हुए।

स्कूटर पर आए मिलिंद
मिलिंद स्कूटर पर बारात लेकर आए और इस दौरान उत्साह से नाचते हुए दिखे। अविका ने पारंपरिक लाल और सुनहरे रंग का लहंगा पहना, जिसमें भारी पन्ना जड़ित गहने थे। मिलिंद ने पीच और सुनहरे रंग की शेरवानी और पगड़ी पहनी। शादी के बाद दोनों ने तस्वीरें खिंचवाईं और नाचते हुए खुशी मनाई।

 

हल्दी और मेहंदी की रस्म
हल्दी और मेहंदी की रस्में 'पति, पत्नी और पंगा' के सेट पर धूमधाम से हुईं। अविका और मिलिंद ने इन पलों को खूब एंजॉय किया। उनके हर रस्मों में शो के सभी कलाकार शामिल हुए। 'पति पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) को सोनाली बेंद्रे और 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी होस्ट कर रहे हैं। अविका की शादी में सोनाली और मुनव्वर भी शामिल हुए।


 
विज्ञापन

अविका और मिलिंद की प्रेम कहानी
एक पुराने इंटरव्यू में अविका ने बताया था कि मिलिंद से उनकी पहली मुलाकात के बाद मिलिंद ने उन्हें फ्रेंड-जोन कर दिया था। अविका ने अपने इंजीनियर बॉयफ्रेंड मिलिंद के साथ लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप की बात भी साझा की थी। उन्होंने कहा कि लोग लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप को मुश्किल मानते हैं, लेकिन उन्होंने इसे आसानी से निभाया।


यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1: 'कांतारा: चैप्टर 1' के लिए ऋषभ शेट्टी ने वसूली कितनी फीस, बड़े-बड़े एक्टर को छोड़ा पीछे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें