रियल लाइफ के भाई-बहन बख्तियार ईरानी और डेलनाज ईरानी करीब 12 साल बाद फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। दोनों स्टार प्लस के आने वाले शो 'किडनैप' में साथ नजर आएंगे। इस सीरियल में पांच सीबीआई ऑफिसर्स की कहानी दिखाई जाएगी जो अलग-अलग जगह से आए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'डेलनाज और बख्तियार शो में सीबीआए ऑफिसर का ही रोल निभाएंगे, लेकिन वो भाई बहन नहीं बने हैं।'
इस खबर की पुष्टि डेलनाज और बख्तियार दोनों ने की है। इन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है जिसके कैप्शन में डेलनाज ने लिखा, 'जल्द आ रहे हैं भाई बहन नया शो, 13 साल के गैप के बाद।' बख्तियार ने भी डेलनाज के साथ तस्वीर शेयर की है।
Coming soon #bro #sis #new show #coming after 13 years to share screen space A post shared by Delnaaz irani (@officialdelnaazirani) on Jul 2, 2017 at 12:38am PDT
#2005 #to #2017 #coming #watchoutnow A post shared by bhakhtyar m irani (@bhakhtyar) on Jul 2, 2017 at 12:36am PDT
बख्तियार और डेलनाज ने सोनी के शो 'बाटलीवाला हाउस नंबर 43' में साथ काम किया था।